चॉकलेट आइसक्रीम
सामग्री :
5 अंडे की जर्दी, 50 ग्राम चीनी, 500 मिली. फुल क्रीम दूध, 3 चम्मच कोको पाउडर, 250 मिली. गाढ़ा क्रीम, आधा कप डार्क चॉकलेट, 1 चम्मच मकई का आटा।
कितने लोगों के लिए : 5
विधि :
एक बाउल में अंडे की जर्दी, चीनी व मकई के आटे को मिलाकर अच्छे से फेंटे। जब तक मिश्रण अच्छी तरह मिक्स न हो जाए इसको लगातार फेंटते रहे। वहीं दूसरी ओर एक भगोने में धीमी आंच पर दूध गर्म करें। दूध हल्का गाढ़ा होने पर इसे उतार लें और इसमें फेंटा हुआ मिश्रण मिलाएं। इसके बाद इसे दोबारा आंच पर चढ़ा कर चलाते रहें। जब यह मिश्रण गाढ़ा होकर कस्टर्ड का रूप ले लें तब इसे नीचे उतार ले।
अब इसमें कोको पाउडर और डार्क चॉकलेट मिलाकर फेंटे। मिश्रण के मिक्स होने पर इसे फ्रिज में 3 घंटे के लिए ठंडा होने को रख दे। ठंडा होने के बाद इसमें क्रीम मिला दें और दोबारा मिक्स करें। आखिर में इसे आइसक्रीम कप में डालकर फिर से ठंडा होने को छोड़ दें। आइसक्रीम के अच्छे से जम जाने के बाद इसे चेरी के साथ सर्व करें।