वनीला आइसक्रीम
By Edited By: Published: Sat, 04 May 2013 02:19 PM (IST)Updated: Sat, 04 May 2013 02:19 PM (IST)
सामग्री :
2 कप दूध, 1 कप मिल्क पाउडर, 100 ग्राम ताजा क्रीम, एक तिहाई कप पिसी चीनी, 1 बड़ा चम्मच वनीला एसेंस।
कितने लोगों के लिए : 2
विधि :
एक भगोने में दूध को गाढ़ा होने तक पकाए। फिर उसमें मिल्क पाउडर, क्रीम व अन्य सामग्री डाल कर धीमी आंच पर पकाएं। ध्यान रखें कि मिश्रण चिपकने न पाए।
मिश्रण जब एक तिहाई रह जाए। तब इसे नीचे उतार लें। इस मिश्रण को अब मिक्सर में ग्राइंड कर लें। आखिरी में इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल कर फ्रिज में ठंडा होने को रख दें।
तीन-चार घंटे बाद इसे बाहर निकाल कर आइस्क्रीम ट्रे में रखकर पाइनएप्पल या अपने किसी मनपसंद फल की ट्रॉपिंग के साथ सर्व करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें