श्रीफल की तश्तरी
By Edited By: Published: Sat, 10 Nov 2012 11:23 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2012 11:23 AM (IST)
सामग्री :
200 ग्राम नारियल, 100 ग्राम चीनी पिसी हुई, 30-50 ग्राम चिरौंजी, 50 ग्राम काजू, 50 ग्राम बादाम, 100 ग्राम खोया, 10 ग्राम छोटी इलायची पिसी हुई
कितने लोगों के लिए : 6
विधि :
- एक भारी तले वाले पैन में खोया डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लें। इसे लगातार चलाती रहें।
- बादाम, काजू काट लें। नारियल कस लें। फिर ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड करें।
- खोया जब ठंडा हो जाए तब उसमें चीनी और नारियल मिश्रण मिलाएं। अच्छी तरह मिलाने के बाद छोटी-छोटी गोलियां बना लें। आप चाहें तो थोड़ा नारियल मिश्रण बचा लें और गोलियों के ऊपर उसका कोट लगाएं। ठंडा करके सर्व करें।
(होटल द जनपथ, दिल्ली, शेफ संदीप कत्याल)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें