बलाई का टुकड़ा
By Edited By: Published: Mon, 05 Nov 2012 02:36 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2012 02:36 PM (IST)
सामग्री :
250 मिली. दूध, 30 ग्राम चीनी, 2 ग्राम केवड़ा, 10 ग्राम पिस्ता, 30 ग्राम खोया, 6 स्लाइस ब्रेड के, 10 धागे केसर , तलने के लिए घी।
कितने लोगों के लिए : 6
विधि :
ब्रेड स्लाइस के किनारे हटाकर सुनहरा तल कर एक तरफ रख दें। 50 ग्राम दूध अलग कर लें। फिर एक कड़ाही में दूध डालकर गर्म करें। चीनी, मसला हुआ खोया मिलाकर गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर पकाएं। केसर मिलाएं। ब्रेड को दूध में भिगोकर सर्विग प्लेट पर रखें। ऊपर से गाढ़ा दूध डालें। केवड़ा व पिस्ते से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें