थोपा
कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
100 ग्राम (1 कप) बेसन, नमक स्वादानुसार, 2 टेबल स्पून तेल, 1-2 चुटकी हींग, एक टी स्पून जीरा, 1-2 हरी मिर्च, 1 इंच टुकड़ा अदरक (बारीक कटा हुआ), 1 टेबल स्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)।
विधि :
बेसन को किसी बर्तन में छान लें। हरी मिर्च और अदरक को धो लें। मिर्च के बीज हटाकर बारीक काट लें और अदरक को भी बारीक काट लें। अब एक थाली में घी लगाकर उसे चिकना कर के रख लें।
कड़ाही में 1 चम्मच तेल को हल्का गर्म करके इसमें बेसन डाल दें। बेसन को हल्का भूरा होने तक चलाते हुए भूनें। जब बेसन भुन कर तैयार हो जाए तो गैस बंद कर दें। भुने बेसन में 600 ग्राम (तीन गुना) पानी डाल कर घोलें। पानी को धीरे-धीरे डालें और अच्छे से घोलें ताकि बेसन की गुठलियां ना बनें। इसमें नमक भी मिला दें। अब किसी कड़ाही या भगोने को धीमी आंच पर गर्म करें। इसी में हम थोपा बनाएंगे। कड़ाही में बचा हुआ तेल डालकर गर्म कर लें। इसमें हींग और जीरा डाल कर भूनें। अब हरी मिर्च और अदरक डाल कर बिलकुल हल्का सा भून लें। इस मसाले में बेसन वाला घोल डाल कर उसे चलाते रहें और मीडियम व तेज आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं। जब 10-12 मिनट में ये गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें।
मिश्रण को चिकनी की हुई थाली में डाल दें। फिर इसे ठंडा होने दें। ये लगभग आधे घंटे में ठंडा हो जाएगा और जम जाएगा। अब इसे अपने मनपंसद आकार में काट लें और चटनी के साथ खाने का आनंद ले।
अब आप जमे हुए थोपे को कतलियों की तरह काट लें। थोपा तैयार है हरा धनिया डालकर इसे दही या चटनी के साथ खाएं। उपर बतायी सामग्री से 50 मिनट में 4 लोगों के लिए थोपा तैयार हो जाएगा।