कुकिंग फैक्ट्स : जानें बैंगन का भर्ता बनाने का सही तरीका
कुकिंग फैक्ट्स : जानें बैंगन का भर्ता बनाने का सही तरीका
कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
घर में ग्रेवी वाले बैंगन या भर्ता बनाते वक्त हम इसे देर तक भूनते हैं लेकिन कुकिंग की यह टेकनीक कितनी सही है या गलत, यहां पढ़ें
विधि :
खाने की थाली में आलू के बाद अगर दूसरी सब्ज़ी का नंबर आता है तो वह बैंगन है। पोषण के लिहाज़ से इसे देखें तो इसमें विटमिंस, फाइबर, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस आदि सभी गुण मौज़ूद होते हैं।
जानें इसे पकाने का सही तरीका।
रोस्टिंग
विधि : मनचाहे आकार का बैंगन लें। इसे अच्छी तरह साफ करें। अब इसे छीलकर 3/4 इंच के चौकोर टुकड़े में काटें। उनके ऊपर लहसुन, ऑलिव ऑयल, कटा हुआ प्याज, काली मिर्च, कद्दूकस की हुई पार्मेज़ान चीज़, ब्रेड क्रम्ब्स, ऑरेगेनो, नमक व काली मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं। 220 डिग्री सेल्सियस पर अवन प्रीहीट करें। बेकिंग ट्रे पर बटर शीट फैलाकर बैंगन के टुकड़े रखें। इसे फॉयल से कवर कर 10 मिनट तक रोस्ट करें।
रेसिपी : रोस्टेड बैंगन को क्रीमी पास्ता, राइस और सैलेड के साथ गर्मागर्म परोसें।
सॉते
विधि : फ्राइंगपैन में ऑलिव ऑयल डालें। बैंगन को छोटे टुकड़ों में काटें। अब कटे हुए लहसुन डालने के बाद बैंगन डालकर सॉते करें। स्पैचुला से कुछ देर तक चलाते हुए पकाएं।
रेसिपी : सर्व करने के लिए इसमें नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाकर दोबारा सॉते करें। इस सॉते किए हुए बैंगन को सैलेड, राइस या दूसरी सब्जि़यों में भी मिलाकर खाया जा सकता है।
ग्रिलिंग
विधि : बैंगन को करारा और नर्म होने तक ग्रिल करें। बैंगन पर हलका ऑलिव ऑयल लगाएं। इसे लगाने से यह काला नहीं पड़ता। इन्हें दोनों ओर से अच्छी तरह ग्रिल करें। कोयले या गैस, दोनों पर ग्रिल करते समय बैंगन को सीधे आंच पर रखे हुए रैक पर रखें।
रेसिपी : इसके छिलके को छील लें। अब इसमें ऑलिव ऑयल डालें। नमक व काली मिर्च पाउडर से सीज़निंग करें। इसे सैलेड या भुनी हुई सब्ज़ी में मिलाएं या फिर अपनी पसंद की चटनी या सालन के साथ परोसें। इसे सूप या स्ट्यू में भी मिलाकर खाया जा सकता है।
न्यूट्रिशनिस्ट टिप : श्री बालाजी ऐक्शन हॉस्पिटल, नई दिल्ली की न्यूट्रिशनिस्ट
डॉ. प्रिया के मुताबिक, बैंगन को आवश्यकता से अधिक न पकाएं। खासतौर पर ध्यान रखें कि यह कच्चा न रह जाए। सफेद बैंगन का छिलका बहुत मोटा होता है। इस किस्म के बैंगन को हमेशा छीलकर ही इस्तेमाल करें। इसे किसी भी रूप में बनाएं, सेहत के लिहाज़ से यह फायदेमंद है।
प्रस्तुति : गीतांजलि प्रस्तुति : बैंगन पकाने का तरीका