रक्षाबंधन को बनाये खास शाही टुकड़े के साथ
By Edited By: Published: Tue, 16 Aug 2016 12:27 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2016 12:27 PM (IST)
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
4 स्लाइस ब्रेड के, तलने के लिए घी, 2 कप चीनी, 3 कप पानी।
गार्निश के लिए:
5 काजू, 10 किशमिश, 4 बादाम।
विधि :
प्रत्येक ब्रेड के स्लाइस को चार टुकड़ों में काट लें। ब्रेड को गर्म घी में सुनहरा होने तक तले। घी से निकालकर पेपर पर रख दें जिससे अतिरिक्त घी निकल जाये।
पानी और चीनी की चाशनी बना लें, इसमें हरी इलायची डालकर 7 मिनट तक उबलने दें। तले हुए ब्रेड के पीस चाशनी में डुबो दें। चाशनी से निकालकर प्लेट में निकाल लें। मेवा से सजाकर गर्मागर्म सर्व करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें