National Iced tea day: एसिडिटी और मोटापे से दूर रहने के लिए आइस टी है अच्छा ऑप्शन
National Iced tea day: पानी के बाद चाय एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसे सबसे ज्यादा पिया जाता है और आइस टी तो खासतौर से गर्मियों का ही पेय पदार्थ है। तो आइए जानते हैं इसकी विधि।
कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
5 ग्रीन/नॉर्मल टी बैग, पानी, एक नींबू, आइस क्यूब्स, चीनी आवश्यकतानुसार
विधि :
- सबसे पहले पैन में पानी उबलने के लिए रख दें।
- अब इसमें ग्रीन टी बैग डालकर 5-7 मिनट पानी में ही रहने दें।
- पानी को ठंडा करने के लिए उसे बर्फ से भरे ग्लास में डाल दें।
- पानी कम है तो ऊपर से और पानी मिलाएं।
- चीनी अपने स्वादानुसार डालें।
- इसमें आधा नींबू निचोड़ कर डाल दें।
- थोड़ा और आइस क्यूब मिक्स करें।
- रेडी है आइस टी।
- ग्रीन टी बैग की जगह नॉर्मल टी बैग भी डाल सकते हैं।
आइस-टी के फायदे
बॉडी को हाइड्रेट रखती है।
मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।
हार्ट को हेल्दी रखता है।
Pic credit- Pinterest, pickuplimes