नए तरीके से चखना चाहते हैं मटन का स्वाद, तो इस विधि से तैयार करें केरल स्टाइल मटन करी
नॉनवेज के शौकीन लोगों के लिए मटन एक लोकप्रिय डिश है। हालांकि, इसे अलग तरीके बनाया जाए, तो खाने का स्वाद बढ़ जाता है। अगर आप भी अलग और नए तरीके से मटन का स्वाद चखना चाहते हैं, तो केरल स्टाइल में इस तरीके से इसकी करी बना सकते हैं।

कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
मटन के लिए
- 350 ग्राम मटन
- 1 चम्मच कटा हुआ अदरक
- 1 चम्मच कटा हुआ लहसुन
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 1 कटी हुई हरी मिर्च
- 1/4 कप प्याज
- 8-10 करी पत्ते
- पानी आवश्यकतानुसार
- नमक स्वादानुसार
- 2-3 बड़े चम्मच नारियल तेल
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ¾ कप कटा हुआ प्याज
- 1 चम्मच कद्दूकस किया अदरक
- 3-4 कटी हुई लहसुन की कलिया
- 8-10 करी पत्ते
- ¼ कप टमाटर
- 1 बड़ा चम्मच ताजा कटा हुआ नारियल
विधि :
- सबसे पहले मटन को पकाने के लिए कुकर में पानी, हल्दी, करी पत्ता, अदरक, लहसुन, प्याज, हरी मिर्च और नमक के साथ डालें।
- फिर सभी को अच्छी तरह से मिलाएं और लगभग 15-20 मिनट तक या सीटी बजने तक प्रेशर कुक करें।
- अब मध्यम आंच पर एक पैन में नारियल का तेल गर्म करें। जब यह गर्म हो जाए तो इसमें करी पत्ता और प्याज डालें।
- इसे एक या दो मिनट के लिए भूनें और फिर अदरक और लहसुन डालें।
- इसके बाद पके हुए मटन के साथ ताजा नारियल, टमाटर और लाल मिर्च पाउडर डालें। जरूरत पड़ने के थोड़ा पानी भी मिलाएं।
- फिर आंच धीमी कर दें, ढक्कन से ढक दें और धीमी गति से 20-25 मिनट तक पकाएं।
- केरल स्टाइल की मटन करी तैयार है। इसे गरमागरम परोसें और आनंद लें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।