शाम के नाश्ते में बनाएं मसूर दाल के कबाब, ये रही रेसिपी
मसूर दाल के कबाब हेल्दी और टेस्टी रेसिपी है, जिसे खाना सभी पसंद करते हैं। आप इस कबाब को आसानी से बना सकते हैं।
By Saloni UpadhyayEdited By: Published: Wed, 25 Jan 2023 11:52 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jan 2023 11:52 PM (IST)
कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
1 कप मसूर दाल, 1-2 प्याज कटे हुए, 1 बड़ा चम्मच अदरक, 1 चम्मच हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट, कटे हुई धनिया पत्ती, स्वादानुसार नमक, 3-4 चम्मच तेल
विधि :
- सबसे पहले दाल को पानी में 2 घंटे के लिए भिगोएं।
- फिर दाल को मिक्सी में पीस लें।
- अब इसमें सारे सामग्री मिलाएं।
- तवा गर्म करें, इसमें तेल डालें।
- इससे छोटे-छोटे कबाब बना कर तवे पर सेंक लें।
- तैयार है मसूर दाल के कबाब, इसे चटनी के साथ सर्व करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें