गर्मियों में उठाएं खीरे की चटनी का लुत्फ, बस ये रही बनाने की विधि
गर्मियों में लोग खीरा काफी चाव से खाते हैं। आप इसका इस्तेमाल कर शानदार चटनी बना सकते हैं। आइए जानते हैं बनाने की विधि।
By Saloni UpadhyayEdited By: Published: Sun, 28 May 2023 06:24 PM (IST)Updated: Sun, 28 May 2023 06:24 PM (IST)
कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
1 खीरा, 2 हरी मिर्च, आधा स्पून जीरा, 1-2 लहसुन की कली, स्वादानुसार नमक, 1 साबुत लाल मिर्च, 2 टी स्पून तेल
विधि :
- सबसे पहले खीरे को साफ करके टुकड़ों में काट लें।
- अब इसे ग्राइंडर में डालें। इसके अलावा जीरा, नमक, लहसुन भी डालें।
- इसका महीन पेस्ट तैयार कर लें।
- इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें।
- इसमें थोड़ा नमक मिलाएं।
-तैयार है खीरे की चटनी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें