नॉन वेजिटेरियन्स के लिए झटपट से तैयार हो जाने वाली बहुत ही टेस्टी डिश है 'चिकेन वफल'
‘शानदार’ चिकन वफ़ल्स, नॉन वेजिटेरियन्स को तो स्योर ये डिश बहुत पसंद आएगी। तो आइए जानते हैं इसे बनाने और खाने का तरीका।
कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
4 कप आटा जो अपने आप फूल जाए, 1 बड़ा चम्मच वनीला, 1/2 कप सफेद चीनी, 1 बड़ा चम्मच दालचीनी, 1/2 चम्मच नमक, 3 बड़े अण्डे, 1 स्टिक मक्खन (पिघला हुआ), आवश्यकतानुसार दूध
विधि :
वफ़ल का बैटर बनाना
एक बाउल में आटा, चीनी और नमक मिलाकर इस तरह से फैलाएं कि बीचों-बीच गहरी जगह बन जाए। अब इसमें दूध, अण्डा, पिघला मक्खन और वनीला डालें। फिर सभी चीज़ों को मिलाकर तब तक फेंटे जब जब की स्मूद बैटर न बन जाएं। बहुत ज़्यादा नहीं हिलाना है।
वफ़ल्स को पकाना
अपने वफ़ल आयरन को पहले से गर्म करने के लिए प्लग-इन कर लें। गर्म आयरन के दोनों ओर ब्रश से पिघला हुआ मक्खन लगाएं और इसमें बैटर डाल दें। आपकी आयरन के मुताबिक निर्धारित समय के अनुसार वफल्स को पकाएं।
चिकन बाईट्स
चिकन ब्रेस्ट क्यूब के आकार में काटे हुए
आवश्यकतानुसार नमक और काली मिर्च
आधा बड़ा चम्मच कोर्नस्टार्च
लगभग 3-4 मिनट तक तेल को अच्छे से गर्म कर लें। एक कढ़ाई में कटे हुए बेकन को पकाएं जिससे ये कुरकुरे हो जाएं, अब इन्हें कढ़ाई में से निकाल लें। फिर इसमें बैकन फैट डालें, जब तक कि आधा चम्मच बाकी न रह जाए। इसमें कटे अखरोट डालें और हल्के टोस्ट होने तक पकाएं। इसमें 1/3-1/4 कप मेपल सिरप डालें, 3 मिनट के बाद बेकन डालें। चिकन बाईट्स और ताज़े वफ़ल्स को मेपल सिरप, अखरोट और बेकन की टॉपिंग से सजाएं। अगर चाहें तो इसमें चीनी भी डाल सकते हैं। और अब इस स्वादिष्ट रेसिपी का लुत्फ़ उठाएं।
शेफ: मोए स्टीवेन्सन