दाल टोस्ट
By Edited By: Published: Fri, 19 Aug 2016 02:57 PM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2016 02:57 PM (IST)
कितने लोगों के लिए : 5
सामग्री :
8 बे्रड स्लाइस, 1/2 कप चना दाल, 1/2 कप उड़द दाल, 1 प्याज, 2 टे.स्पून तेल, 1 टी स्पून सरसों, 1/2 कप हरा धनिया, अदरक और हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार।
विधि :
चने की दाल और उड़द की दाल को 4-5 घंटे के लिये भिगो दे। जब दाल भीग जाये तो उसका पानी निकालकर बारीक पेस्ट बना लें।
अब एक बर्तन में तेल गर्म करें इसमें सरसों और प्याज डालकर चलाये। अब इसमें दाल का पेस्ट डालकर 5 मिनट तक पकाये, इसमें अदरक, हरी मिर्च, नमक और हरा धनिया डालकर कुछ मिनट तक पकाये।
जब पक जाये तो आंच से उतारकर ठंडा होने दे। अब यह मिश्रण ब्रेड स्लाइस पर लगाये। बेकिंग ट्रे में मक्खन लगाकर दाल लगे स्लाइस को ट्रे पर रखकर 20 मिनट तक बेक करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें