कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

  • बची हुई दाल
  • 1/2 कप बारीक कटी प्याज
  • 1/2 कप बारीक कटा टमाटर
  • 1/2 कप खीरा
  • 1/2 कप कद्दूकस किया पनीर
  • 1/2 चम्मच चिल्ली फ्लेक्स
  • 1 चम्मच ऑरेगैनो
  • 1 चम्मच बटर
  • चीज स्लाइज
  • ब्रेड के 2-4 स्लाइस

विधि :

  • सबसे पहले एक ब्रेड की स्लाइस पर दाल की एक परत लगाएं।
  • इसके बाद इस पर एक-एक कर सभी सब्जियां डालें।
  • अब इसक पर चीज़ का एक टुकड़ा रखें और ऊपर से सीज़निंग छिड़कें।
  • इसके बाद ऊपर से ब्रेड का दूसरी स्लाइस इस पर रख दें।
  • अब पैन में थोड़ा मक्खन डालकर सैंडविच को सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।
  • तैयार है प्रोटीन से भरपूर दाल सैंडविच। इसे सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।
Picture Courtesy: Freepik

Edited By: Harshita Saxena