आलू और अंडा सहित ये 5 चीजें उबालने के बाद न करें दोबारा गर्म, हो सकते हैं गंभीर रूप से बीमार
फ्रिज में रखने के बाद रात को या दूसरे दिन गर्म कर के खाना आप की सेहत के लिये खतरनाक है। पर इन पांच चीजों को तो कभी भी दुबारा गर्म कर के नहीं खाना चाहिये
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
ये खाना करेगा बीमार
ध्यान रखें कि खाने को बना कर फ्रिज में स्टोर करने की आदत बहुत हैल्दी नहीं है। इसके साथ ही अगर आपने आलू और अंडे को उबालने के बाद ये सोच कर की जब भूख लगेगी गर्म करके खा लेंगे, फ्रिज में रख दियाहै तो समझ लीजिए की आपने सेहत के दुश्मनों को सुरक्षित कर लिया है।
विधि :
आलू
आलू को उबालकर खाने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। अगर आप आलू उबालने के बाद तुरंत खाते हैं तो वो नुकसान नहीं करता है। आलू यदि उबाल कर रख दिया जाय और इसे कुछ दिनों बाद प्रयोग में लाया जाय या फ्रिज से निकाल कर दुबारा गर्म किया जाये तो यह बहुत नुकसान करता है।
पालक
पालक शरीर के लिये बहुत पौष्टिक होती है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है। अगर पालक को दुबारा गर्म कर के खाया जाये तो बहुत नुकसान करती है। इसमें नाइट्रेट पाया जाता है जो गर्म करने पर खतरनाक रसायन में बदल जाता है। इसे ताजा खाना चाहिये।
अंडा
अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। एक उचित तापमान पर निश्चित समय तक अंडे को उबालने से उसमें मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिये फायदेमंद होते हैं। अगर इनमें अधिक देर तक ज्यादा हीट पर उबाला जाये तो ये अपने गुण खो देते हैं।
तेल
बाहर बने हुये तैलीय खाने की चीजें जैसे समोसे, पकोड़े से दूर रहना चाहिये। ऐसा इसलिये क्योंकि जिस तेल में इन्हें गर्म किया जाता है वह कई बार गर्म कियस हुआ होता है। एक से अधिक बार गर्म करने पर उसमे मौजूद हानिकारक तत्व शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं।
मशरूम
मशरूम शरीर के लिये बहुत फायदेमंद होता है। इसे जितना कम हो सके उतना कम गर्म करना चाहिये। मशरूम की किसी भी रेसिपी में इसे सबसे बाद में डाला जाता है। इसलिये आप जब भी मशरूम खायें इसे दोबारा गर्म करने के बारे में कभी ना सोंचें। क्योंकि ये जितना फायदेमंद होता है उतना नुकसान भी कर सकता है।