बर्थडे हो या हाउस पार्टी, बनाने में आसान और खाने में बेहद मज़ेदार है 'पोटैटो सालसा'
बच्चों के बर्थ डे पार्टी को घर में ऑर्गनाइज़ कर रही हैं तो कुछ ऐसा बनाएं जिसे बच्चे चाव से खाएं और इसे बनाना भी आसान हो। जानते हैं ऐसी ही एक रेसिपी।
कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
500 ग्राम आलू, 1 कप दूध, 4 कप पानी, 2 टेबलस्पून मक्खन, 1/2 कप सार क्रीम, 3/4 कप सालसा (बारीक कटा प्याज, टमाटर, नींबू का रस, नमक, धनिया, हरी मिर्च को मिलाकर तैयार किया गया), 1/2 कप कद्दूकस किया चेडार चीज़, 2 टेबस्पून बारीक कटा धनिया
विधि :
तेज उबलते पानी में आलू को हल्का उबाल लें। इसे छानकर अलग रखें। एक कटोरी में दूध और मक्खन को एक साथ मिलाएं। इसे आलू पर फैलाएं। बेकिंग शीट पर आलू की स्लाइसेज़ काटकर रखें। 200 डिग्री सेल्सियस पर 35 मिनट तक इसे रोस्ट करें।
एक बोल में सालसा, सार क्रीम और चीज़ को डालकर मिलाएं।
अब आलू को निकालें। प्लेट में लेयरिंग से सजाएं।
आलू पर सालसा मिक्सचर और धनिया पत्ती डालें और तुरंत सर्व करें।