एक ही तरह का मटन खाकर हो गए हैं बोर, तो इस बार ट्राई करें बंगाली स्टाइल मटन करी
नॉनवेज लवर के लिए मटन करी एक बढ़िया डिश होती है। हालांकि, एक ही तरह की करी खाकर अक्सर मन ऊब जाता है। ऐसे में अगर आप कुछ नया लेकिन स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो इस बार बंगाली स्टाइल मटन करी ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी-
.webp)
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- 350 ग्राम मटन
- 1/2 कप दही
- 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
- 1 छोटा चम्मच सरसों का तेल
- 1 तेज पत्ता
- 1-2 बड़ी इलायची
- 1-2 हरी इलायची
- 1 दालचीनी स्टिक
- 2-3 लौंग
- 2-3 सूखी लाल मिर्च
- एक चुटकी चीनी
- 3 कटी प्याज
- 1 छोटा चम्मच कटा अदरक
- 1 चम्मच कटा लहसुन
- 1-2 छोटे कटे आलू
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- घी आवश्यकतानुसार
- हरी मिर्च आवश्यकतानुसार
- 1 चम्मच गरम मसाला
- पानी आवश्यकतानुसार
विधि :
- इस मटन करी को बनाने के लिए सबसे पहले इसका मैरिनेड तैयार करना होगा।
- इसके लिए मटन के टुकड़ों को अच्छे से धो लें और फिर एक बाउल में मटन,दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट और सरसों के तेल डालकर एक साथ मिलाएं।
- अब इसे ढककर करीब 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। फिर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें दालचीनी, काली और हरी इलायची, सूखी लाल मिर्च, तेज पत्ता, लौंग और एक चुटकी चीनी डालें।
- फिर इन्हें कुछ देर भुनने के बाद इसमें कटा हुआ प्याज डालें और इन्हें तब तक फ्राई करें जब तक ये सुनहरे भूरे रंग के न हो जाएं। फिर कटा हुआ अदरक, लहसुन और सभी मसाले डालकर अच्छे से पकाएं।
- अब, आलू के साथ मैरीनेट किए हुए मटन के टुकड़े डालकर 5-6 मिनट तक और पकाएं। फिर इसमें पानी डालें, कढ़ाई को ढक्कन से ढकें और 30-40 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- बस बंगाली स्टाइल करी तैयार है। इसके ऊपर ताजा हरा धनिया, कटी हुई हरी मिर्च और थोड़ा सा घी डालकर गरमागरम परोसें और आनंद लें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।