महाशिवरात्रि व्रत के लिए बनाएं आलू का हलवा
महाशिवरात्रि व्रत के लिए बनाएं आलू का हलवा
कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
आलू – 4 या 5 मध्यम साइज के आलू
चीनी - 100 ग्राम (आधा कप)
घी - 4 बड़े चम्मच
दूध - एक कप
किशमिश - 1 बड़ा चम्मच
काजू - 1 बड़ा चम्मच छोटे-छोटे टुकड़ों में
इलाइची - 5-6 (छील कर कूट लीजिये)
बादाम - 6-7 बारीक कतरा हुआ
विधि :
सबसे पहले आलू को धो कर उबाल लीजिये। इसके बाद इसे छिलके उतार लीजिए। अब कड़ाही में दो चम्मच घी डाल कर गर्म करें। इसमें आलू डाल कर 7-8 मिनट तक अच्छे से भून लें। भूने हुए आलू में दूध, चीनी, किशमिश और काजू डाल दीजिए। इस समय हलवे को लगातार कलछी से चलाते रहें। 7-8 मिनट के बाद आंच बंद कर दें। हलवे में इलायची पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। अंत में इसमें बचा हुआ घी भी मिला दीजिए। आलू का हलवा बन कर तैयार है। इसे अब आप प्याले में निकालकर कतरे हुए बादाम से सजा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : हरे मटर की बर्फी