मेहमानों को बकरीद के मौके पर परोसें ये मुगलई व्यंजन
चलिए आज हम आपको बताते शाही मुगलई खाने के कुछ स्पेशल व्यंजनों के बारे में।
मुगलई परांठे
दुनिया के सबसे बेहतर परांठे आगरा में बनाये जाते हैं। जब आगरा मुगलों की राजधानी बना तो परांठे उनके भोजन का अभिन्न अंग बन गये और उनके मनपसंद तरीके से बने परांठों को मुगलई परांठा कहा जाना लगा।
मुगलई चिकन बिरयानी
इसे मुर्गी, चावल और विशेष रूप से बादाम से तय्यार किया जाता है। बिरयानी कई तरह की बनाई जाती हैं। उनमें से एक बहुत फेमस और खास मुगलई चिकन बिरयानी है। ये खाने में बहुत ही मजेदार और इसे बनाना भी बहुत आसान है।
मुर्ग मखनी
मुर्ग मखनी एक मुगलई व्यंजन है। यह भारत एवं पाकिस्तान में बहुत प्रचलित है। इसे टमाटर, प्याज की बटरी या क्रीमी ग्रेवी के साथ पकाया जाता है। ग्रेवी के मक्खन की तरह चिकनी होती है इसलिए इसे मुर्ग मखनी कहते है।
रोग़न जोश
रोग़न जोश भेड़ के मांस का एक कश्मीरी व्यंजन है जो कश्मीरी खाने की एक ख़ासियत मानी जाती है। फ़ारसी में 'रोग़न' का मतलब 'तेल' और 'जोश' का मतलब 'उत्साह' या 'गरमी' होता है। गर्म तेल में बनाए जाने के कारण इस पकवान का नाम 'रोग़न जोश' पड़ा है। वैसे कुछ लोग कहते हैं कि यह नाम राजस्थान और कश्मीर में उगाए जाने वाले 'रतनजोत' नामक पौधे से आया है जिसका प्रयोग इस व्यंजन में भी होता है।
पेशावरी तवा चिकन
तवे या पैन में बनाया जाता है पेशावरी तवा चिकन। इसे बनाने में समय थोड़ा ज्यादा लगता है, और थोड़ी थोड़ी देर में पानी भी मिलाना पड़ता है, वरना चिकन जल जाएगा। यह खास तरह के गर्म मसाले से धीमी धीमी आंच पर तैयार होता है, जिससे इसका स्वाद और भी ज्यादा लजीज हो जाता है।