बड़े काम की 10 चीजें जो हर किचन में होनी चाहिए
किचन में कई चीजें ऐसी होती हैं जो सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी रामबाण होती हैं। बड़े काम की 10 चीजें जो हर किचन में होनी चाहिए...
लहसुन:
लहसुन किचन की जरूरी चीजों में से एक माना जाता है। लहसुन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लहसुन की एक कली कई बीमारियों को दूर करती हैं। इसके अलावा सौंदर्य समस्याओं को भी खत्म करती है।
प्याज:
प्याज बेस्वाद हुए खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही स्वास्थ्य को भी ठीक रखता है। प्याज का पेस्ट लगाने से फटी एड़ियां ठीक हो जाती हैं। सर्दी या जुकाम होने पर प्याज खाने से फायदा होता है।
इमली:
इमली खट्टी हो या मीठी दोनों ही किचन में होनी चाहिए। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होने से इसका पाउडर कोलेस्ट्रॉल पर कंट्रोल रखता है। इससे किडनी में स्टोन आदि की शिकायत नहीं होती है।
ऑलिव ऑयल:
ऑलिव ऑयल भी स्वाथ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऑलिव ऑयल में फ्लेवसेनॉयड्स स्कवेलीन और पोरीफेनोल्स एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। यह फ्री रैडिकल्स से कोशिकाओं को समाप्त होने से बचाता है।
त्रिफला:
हर किचन में त्रिफला जरूरी है। काढ़ा या चूर्ण बनाकर सेवन किया जा सकता है। त्रिफला कब्ज, वजन घटाने, पेट की चर्बी को कम करने, पाचन शक्ति बढा़ने के साथ पेट की रोगों से छुटकारा देता है।
इलायची:
इलायची किचन में बनने वाले खाने का स्वाद अपनी खुशबू से बदल देती है। यह न सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनाती है, बल्कि इसमें मौजूद एसेंशियल ऑयल भी पाचन तंत्र को सुधारने में एक सहायक होते हैं।
नमक:
नमक खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है। नमक वाला पानी पीने त्वचा रोगों से मुक्ति मिलती हैं। इसके अलावा इसके पानी में नहाने से स्किन मॉइश्चराइज होती है। स्किन सेल्स की ग्रोथ भी अच्छी होती है।
टूना:
यह एक तरह की मछली होती है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह अवसाद के लक्षणों को खत्म करती है। इसके अलावा हृदय रोगों से बचाती है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम होता है।
मक्खन:
मक्खन को रोटी दाल सब्जी में शामिल करने में यह खास भूमिका निभाता है। मक्खन खाने में काफी हल्का और ठंडा होता है। यह पौष्टिक और बुद्धिवर्धक होता है। नाश्ते और खाने दोनों में ही यह जरूरी है।
चीज:
हर किचन में चीज का होना बहुत जरूरी है। चीज न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही स्वास्थ्य को भी अच्छा बनाता है। यह पौष्टिक तत्वों से भी भरपूर है। इसमें विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन होता है।