10 हाई प्रोटीन फूड जो वजन रखे कम, ताकत दे ज्यादा
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित जीवनशैली में तेजी से लोगों का वजन बढ़ रहा है और उनको कई बीमारियां भी घेर रही हैं। करें हाई प्रोटीन फूड भोजन जो वजन रखे कम, ताकत दे ज्यादा जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
एजेकील ब्रेड:
एजेकील ब्रेड में प्रोटीन फाइबर काफी ज्यादा मात्रा में होता है। यह जैविक सफेद अनाज के अलावा ब्रेड सोयाबीन, जौ, बाजरे और गेहूं के आटे से भी बनती है। इसे खाने से शरीर स्वस्थ्य रहता है।
सोया मिल्क:
सोया मिल्क भी प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। अनुमान के मुताबिक एक कप सोया मिल्क में करीब आठ ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें फैट और कोलेस्ट्रॉल काफी कम होता है।
टोफू:
पनीर जैसा दिखने वाला टोफू प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। इसमें आठ जरूरी अमीनो एसिड्स के अलावा आइरन, कैलशियम व मैगनीज, सेलेनियम और फोसफोरस जैसे अन्य मिनरल्स भी होते हैं।
ग्रीक योगर्ट:
यह दही और फ्रूट से बनता है। यह भी बेहतरीन प्रोटीन फूड है। इसे खाने के बाद मीठे के रूप में भी खा सकते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह घर पर आसानी से बन सकता है।
कॉटेज चीज:
कॉटेज चीज प्रोटीन से भरपूर होती है। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, सेलेनियम और विटामिन बी 12 होता है। सबसे खास बात तो यह है कि इसमें वसा और कैलोरी काफी कम होती है।
दलिया:
दलिया में भी प्रोटीन पाई जाती है। इसके अलावा इसमें फाइबर, मैंगनीज, मैग्नीशियम और विटामिन बी 1 भी पाया जाता है। इसे हर दिन ब्रेकफास्ट में शामिल किया जा सकता है।
अंडा:
अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स कहा जाता है। इसमें सबसे अच्छी क्वालिटी का प्रोटीन होता है। अंडों के सेवन से हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा और वजन बढ़ने का डर नहीं होता है।
ब्रोकली:
ब्रोकली में अन्य सब्जियों की तुलना में काफी मात्रा में प्रोटींस होते हैं। यह विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर और पोटैशियम से भरपूर है। वहीं इसमें काफी कम मात्रा में कैलोरी होती है।
व्हाइट बींस:
व्हाइट बींस भी प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। दूसरी बींस की तुलना में इसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है। एक कप व्हाइट बींस में करीब 17.42 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
बादाम:
बादाम में भी प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा इसमें वसा, विटामिन और मिनेरल पर्याप्त मात्रा में होते हैं। हर दिन इसके सेवन से स्वास्थ्य काफी अच्छा रहता है।