नूडल्स के ऐसे-ऐसे स्वाद, जो हमेशा रहें याद
आपमें से कई लोगों ने घर पर नूडल्स बनाया होगा, लेकिन उसमें कुछ नया ट्राई शायद ही करते हों, तो क्यों न आपके फेवरेट नूडल्स में आज कुछ नया ट्राई किया जाए.
एग नूडल्स इंडियन स्टाइल
एग नूडल्स इंडियन स्टाइल का नाम सुनते ही क्या बच्चे और क्या बड़े, सबके मुंह में पानी आने लगता है। खास बात तो यह है कि ये नूडल्स खाने के साथ ही बनाने में भी बड़े आसान हैं। पिकनिक हो या पार्टी ये हर जगह स्वाद बढाते हैं।
वेज हक्का नूडल्स
अगर आपको रोज के एक जैसे नूडल्स से कुछ अलग खाने का मन कर रहा है तो फिर आप वेज हक्का नूडल्स ट्राई कर सकते हैं। लहसुन, अदरक, कटी हुई सब्जियां से फ्राई ये नूडल्स काफी चटपटे लगते हैं। ये बिना सॉस के भी मजेदार होते हैं।
वेजिटेबल्स इन स्टिर-फ्राइड नूडल्स
वेजिटेबल्स इन स्टिर-फ्राइड नूडल्स भी आजकल नूडल्स में बहुत ज्यादा प्रिफर किए जाते है। ये नूडल्स खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं। ये नूडल्स बाकी नूडल्स से इसलिए अलग होते हैं क्योंकि इनमें मौसमी सब्िजयां और जायका बढ़ा देती हैं।