इस वीकेंड नाश्ते में बनायें आलू-प्याज-चीज सैंडविच
By Edited By: Published: Sat, 15 Oct 2016 10:54 AM (IST)Updated: Sat, 15 Oct 2016 10:54 AM (IST)
कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
2 उबले हुए आलू, 2 प्याज, 8 टे.स्पून चीज (कसा हुआ), 8 बे्रड स्लाइस, मक्खन आवश्यकतानुसार, नमक स्वादानुसार, 1 टी स्पून चाट मसाला।
विधि :
उबले हुए आलू को स्लाइस में काट लें, प्याज को छीलकर गोल छल्लों में काट लें।
ब्रेड स्लाइस पर मक्खन लगाये उस पर आलू का स्लाइस और प्याज का स्लाइस लगायें। ऊपर से कसा हुआ ची़ज, नमक, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर छिड़क दें।
अब दूसरे बे्रड स्लाइस पर भी मक्खन लगा कर उस पर ढक दें। सैंडविच टोस्टर में रखकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें।
गर्मागर्म सैंडविच हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें