साइंस क्विज
1. किस कंपनी ने वायरलेस सेंसर वाली ऐसी चटाई तैयार की है, जो लोगों के चलने-फिरने के दौरान उन पर नजर रखती है, साथ ही फीडबैक भी देती है?
्र(क) टोली क्रॉप
(ख) प्लो मैक
(ग) टेक जापान
(घ) आउटडोर
2. जापान में वृद्ध लोगों के बीच सर्वाधिक लोकप्रिय रोबोट का नाम क्या है, जो भारी सामान उठाने में उनकी मदद करता है?
(क) जॉली
(ख) पारो
(ग) मैक
(घ) एरिना
3. अमेरिका में बसे उस भारतीय का क्या नाम है, जिसने एक ऐसा चश्मा बनाया है जो स्मार्ट फोन को भी चार्ज कर देगा?
(क) आनंद कुमार
(ख) स्याली कालुस्कर
(ग) विनय बत्रा
(घ) ललित राघव
4. नोबेल पुरस्कार हासिल करने वाले ब्रिटेन के बायोकेमिस्ट फ्रेड सैंजर का निधन हो गया है। उन्हें किस चीज का प्रवर्तक माना जाता है?
(क) आर.बी.सी. में रिसर्च
(ख) हेयर क्लोनिंग में रिसर्च
(ग) मानव जीनोम में रिसर्च
(घ) स्किल क्लोनिंग में रिसर्च
5. इनमें से किस यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट्स ने फोटो के लिए ऐसी थ्रीडी टेक्निक डेवलप की है, जो ओरिजनल वस्तु की तस्वीर को वैसे ही रंग-रूप में दिखाता है, जैसी वह है?
(क) यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो
(ख) यूनिवर्सिटी ऑफ मैक्सिको
(ग) मास्को मेडिकल यूनिवर्सिटी
(घ) यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास
6. उस प्रमुख भारतीय वैज्ञानिक का नाम बताएं, जिन्हें चीन ने अपनी विज्ञान अकादमी में शामिल किया है?
(क) सीएनआर राव
(ख) बलराज भाटिया
(ग) दीपशिखा मित्रा
(घ) जगदीश राना
उत्तर-
1.क, 2. ख, 3. ख, 4. ग, 5.घ, 6. क