साइंस क्विज
1. इंग्लैंड के किन दो साइंटिस्ट्स ने 10 लाख डॉलर की लागत से विश्व का पहला ऐसा रोबोट तैयार किया है, जो बातें तो करता ही है, साथ ही उसका दिल भी धडकता है?
(क) रिच वाकर और मैथ्यू गोडेन
(ख) विकि वाकर और जॉन मैथ्यू
(ग) ऐलन ग्रिनाल्ड और शैम री
(घ) पीटर राक्स और जिन मार्कर
2. आइटी फील्ड की किस कंपनी ने एक ऐसे कंप्यूटर का मॉडल पेश किया है, जो मनुष्य की संरचना से प्रेरित है और इसे चलाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक ब्लड का प्रयोग किया जाएगा?
(क) एपल
(ख) एचसीएल
(ग) आइबीएम
(घ) डेल
3. दुनिया में अब तक का सबसे हल्का और पतला आईपैड हाल ही में किस कंपनी ने लांच किया है?
(क) मोटोरोला
(ख) सैमसंग
(ग) लेनोवो
(घ) एपल
4. वाशिंगटन में किए गए एक रिसर्च के अनुसार, इनमें से कौन-सा जीव गलती होने पर ठीक इंसान की तरह सोचता है?
(क) हाथी
(ख) गाय
(ग) चूहा
(घ) बकरी
5. अमेरिका की किस यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट्स ने विश्व का पहला कार्बन नैनोट्यूब कंप्यूटर बनाने की घोषणा की है?
(क) किंग्स्टन
(ख) हार्वर्ड
(ग) स्टैनफोर्ड
(घ) कैंब्रिज
6. नासा की जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी और विस्कोंसिन मेडिकल यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट्स ने इनमें से किन दो ग्रहों पर झिलमिलाते क्रिस्टल का पता लगाया है, जिसमें कार्बन तत्व मौजूद है?
(क) शनि और गुरु
(ख) मंगल और बुध
(ग) शनि और शुक्र
(घ) बुध और गुरु
उत्तर-
1. क, 2. ग, 3. घ, 4. ग, 5.ग, 6.क