साइंस क्विज
1 विश्व की विशालतम मशीन द्वारा प्राप्त आंकडों के गहन विश्लेषण के बाद यूरोपियन ऑर्गेनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च के वैज्ञानिकों का दावा है कि वे 99.9 प्रतिशत सुनिश्चित है कि गॉड पार्टिकल यानी हिग्स बोसोन की खोज हो चुकी है। यह प्रयोग किस मशीन में किया जा रहा है?
(क) हैड्रान कोलाइडर
(ख) लेजर हैड्रान कोलाइडर
(ग) लार्ज हैड्रान कोलाइडर
(घ) मल्टी हैड्रान कोलाइडर
2. बेलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन के वैज्ञानिकों ने एक नए प्रोटीन की खोज की है, जो घुटनों के दर्द को कम करने में मदद करती है। यह प्रोटीन कौन सी है?
(क) मोनोग्लाइकैंस
(ख) नोटिओग्लाइकैंस
(ग) प्रोटिओग्लाइकैंस
(घ) मल्टीग्लाइकैंस
3. ब्रिटेन के दो प्रतिष्ठित संस्थानों ने मिलकर एक महत्वपूर्ण डिवाइस विकसित की है, जिसमें शरीर के बाहर लीवर को 24 घंटे तक जीवित व सक्रिय रखा जा सकता है। ये संस्थान कौन से हैं?
(क) ऑक्सफोर्ड व कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी
(ख) कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी व किंग्स कॉलेज हॉस्पिटल
(ग) ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी व किंग्स कॉलेज हॉस्पिटल
(घ) कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी व जेम्स फिलिप हॉस्पिटल
4. पहली बार खगोल वैज्ञानिकों ने सबसे निकटस्थ गैलेक्सी की सटीक दूरी की गणना की है। सबसे निकटस्थ गैलेक्सी कितनी दूरी पर स्थित है?
(क) 1,63,000 प्रकाश वर्ष
(ख) 63,000 प्रकाश वर्ष
(ग) 2,63,000 प्रकाश वर्ष
(घ) 3,63,000 प्रकाश वर्ष
सही उत्तर- 1.ग, 2.ग, 3.ग, 4.क
रामनयन सिंह