साइंस क्विज
1. विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा किए गए एक महत्वपूर्ण अध्ययन के अनुसार रोजाना इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं में ऐसे हानिकारक केमिकल होते हैं, जिससे कुछ देशों में तो 40 प्रतिशत पुरुषों की जनन शक्ति प्रभावित हुई है। क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि इन हानिकारक केमिकल की संख्या लगभग कितनी है?
(क) 800
(ख) 200
(ग) 400
(घ) 80
2. ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने पिछले 20 सालों में पहली बार ऐसी अति महत्वपूर्ण खोज की है, जिससे मलेरिया पैरासाइट को प्रभावी रूप से नष्ट किया जा सकता है। मलेरिया पैरासाइट कहां रहता है?
(क) ज्जॅइट ब्लॅड सेल्स
(ख) प्लाज्मा
(ग) रेड ब्लॅड सेल्स
(घ) टिश्यूज
3. क्या आप भविष्य की उस क्रांतिकारी तकनीक का नाम बता सकते हैं, जिसका उपयोग लगभग सभी उद्योगों, मनोरंजन जगत, खाद्य वस्तुएं व चिकित्सा के क्षेत्र में होगा?
(क) 2डी प्रिंटिंग
(ख) 4डी प्रिंटिंग
(ग) लेजर 3डी प्रिंटिंग
(घ) 3डी प्रिंटिंग
4. हाल ही में वैज्ञानिकों ने कृत्रिम ब्लॅड क्लॉट्स विकसित किए हैं, जिससे युद्ध के दौरान घायल सैनिकों के बहते खून को तत्काल बंद किया जा सकता है। यह कृत्रिम ब्लॅड क्लॉट्स किस देश में विकसित किया गया है?
(क) जापान
(ख) अमेरिका
(ग) जर्मनी
(घ) इटली
5. वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक नए शोध के अनुसार जंक फूड खाने से न केवल मोटापा बढता है, बल्कि लिवर की लगभग उतनी ही क्षति होती है, जितनी हेपेटाइटिस करता है। संतृप्त वसा की ज्यादा मात्रा कौन सी हानिकारक स्थिति का निर्माण करती है?
(क) फैटी लिवर
(ख) हेपेटाइटिस लिवर
(ग) लिवर का क्षरण
(घ) लिवर का सिकुडना
सही उत्तर-1.क, 2.ग, 3.घ, 4.ख, 5.क
रामनयन सिंह