विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट..
1. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने एक खास डीएनए स्ट्रक्चर की खोज की है, जिससे कैंसर का सफल इलाज हो सकता है। यह डीएनए स्ट्रक्चर कौन सा है?
(क) पी-क्वाड्रिप्लेक्सेज
(ख) जी-क्वाड्रिप्लेक्सेज
(ग) ए-क्वाड्रिप्लेक्सेज
(घ) पीजी-क्वाड्रिप्लेक्सेज
2. जापानी शोधकर्ताओं के नए अध्ययन के अनुसार ज्यादा वयायुक्त भोजन करने के बाद टहलने से ब्लॅड में वसा की मात्रा कम होती है। यह वसा है?
(क) मोनोग्लिसराइड
(ख) डाइग्लिसराइड
(ग) ट्राइग्लिसराइड
(घ) मल्टीग्लिसरीन
3. खगोल वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष के एक ऐसे मॉलिक्यूल की खोज की है, जिससे जीवन की शुरुआत हो सकती है। यह महत्वपूर्ण मॉलिक्यूल कौन सा है?
(क) आक्सीलैमाइन
(ख) टाक्सीलैमाइन
(ग) हाइड्राक्सीलैमाइन
(घ) कार्बन हाइड्राक्सीलैमाइन
4 अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने 186 प्रकाश वर्ष दूर ब्रह्मांड के सबसे प्राचीन तारे की खोज की है। इस तारे की उम्र क्या है?
(क) 13.2 अरब वर्ष
(ख) 3.2 अरब वर्ष
(ग) 23.2 अरब वर्ष
(घ) 43.2 अरब वर्ष
5. दो देशों के वैज्ञानिकों ने ऐसा ब्लॅड टेस्ट विकसित किया है, जिससे घुटनों के रोग होने की आशंका का पता लगाया जा सकता है। ये देश कौन से हैं?
(क) जर्मनी व अमेरिका
(ख) जापान व अमेरिका
(ग) जापान व जर्मनी
(घ) स्वीडन व अमेरिका
सही उत्तर- 1.ख, 2.ग, 3.ग, 4.क, 5.घ
जेएनयू की कैंसर पर खोज
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बॉयोटेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने जीन एससीओ 2 की खोज की है, जो ट्यूमर के विकास को रोकता है। इस जीन में कैंसररोधी गुण होते हैं और इससे विभिन्न प्रकार के कैंसर का इलाज किया जा सकता है। अभी तक यह माना जाता रहा है कि पी53 जीन में ट्यूमर को दबाने वाली प्रोटीन होती है, लेकिन शोधकर्ताओं का मानना है कि जीन पी53, एससीओ2 जीन को यह गुण दे देता है। गौरतलब है कि प्रसिद्ध विज्ञान पत्रिका मॉलिक्यूलर एंड सेल्युलर बॉयोलॉजी में प्रकाशित यह रिसर्च जेएनयू, ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर व कुछ अन्य यूनिवर्सिटी ने मिलकर किया है।
-रामनयन सिंह