विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट..
1. इन दिनों सुप्रीम कोर्ट में कैंसर की एक महत्वपूर्ण दवा के पेटेंट अधिकार को लेकर बहुराष्ट्रीय कंपनियों तथा भारत सरकार व अन्य के बीच विवाद पर सुनवाई चल रही है। यह अति महत्वपूर्ण दवा कौन सी है?
(क) निमाटिनिब मेसिलेट
(ख) इमाटिनिब मेसिलेट
(ग) निमाटिनिब केसिलेट
(घ) टिमाटिनिब नेसिलेट
2. तीन देशों के कुछ प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों ने मिलकर एक ऐसी सतह तैयार की है, जिससे निर्मित बर्तन में जल उबालने पर बुलबुले नहीं बनते। विशेषज्ञों की राय है कि इस खास खोज से उष्मा के बेहतर संचरण, नई एंटीफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी आदि विकसित करने में मदद मिलेगी। यह तीन देश कौन से हैं?
(क) अमेरिका, आस्ट्रेलिया, सउदी अरब
(ख) अमेरिका, आस्ट्रेलिया, जापान
(ग) अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, चीन
(घ) अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन
3. वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने ऐसी वैक्सीन तैयार की है, जिससे दांतों की सडन हमेशा के लिए रोकी जा सकेगी। क्या आप बता सकते हैं कि वह कौन सा बैक्टीरिया है, जो दांतों में सडन पैदा करता है?
(क) म्युटैंस स्ट्रेप्टो
(ख) म्युटैंस स्ट्रेप्टोनोक्की
(ग) म्युटैंस स्ट्रेप्टोकोक्की
(घ) टैंस स्ट्रेप्टोको
4. डेली मेल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार एक कंपनी ने ऐसी विशेष साइकिल तैयार की है, जो चढान, ढलान या समतल रास्तों में अपनी सीट खुद ही एडजस्ट कर लेती है। यह साइकिल बनाने वाली कंपनी कौन सी है?
(क) प्राइऑरिटी डिजाइंस
(ख) लेजर साइकिल डिजाइंस
(ग) मोनोलिक डिजाइंस
(घ) सुपर डिजाइंस
5. हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने ऐसा टेस्ट विकसित किया है, जो बच्चों में आटिज्म बीमारी होने की आशंका का पता लगा सकता है। यह टेस्ट विकसित करने वाला संस्थान कौन सा है।
(क) विक्टोरिया यूनिवर्सिटी
(ख) यूनिवर्सिटी ऑफ प्रिटोरिया
(ग) यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबोर्न
(घ) यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ वेल्स
सही उत्तर .ख, 2.क, 3.ग, 4.क, 5.ग रामनयन सिंह