विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट..
1. ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट तथा एम्स द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार वह कौन सा तत्व है, जो बैक्टीरियल इंफेक्शन से गंभीर प्रभावित बच्चों के लिए बेहद लाभकारी है?
(क) जिंक
(ख) पोटेशियम
(ग) सल्फर
(घ) आयरन
2. अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम का दावा है कि उन्होंने टमाटर के जेनेटिक कोड को जानने में सफलता प्राप्त की है। टमाटर के जेनेटिक कोड जानने से क्या लाभ हो सकते हैं?
(क) स्वाद, पोषक व वजन में बेहतरी
(ख) स्वाद, तने व रंग में बेहतरी
(ग) स्वाद, पोषक व रंग में बेहतरी
(घ) वजन, पोषक व रंग में बेहतरी
3. पिछले दिनों ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने ऐसा ब्लॅड टेस्ट विकसित किया है, जिससे बिना सर्जरी या स्कैन के यह पता लगाया जा सकता है कि कैंसर का इलाज सही हो रहा है या नहीं। इस महत्वपूर्ण ब्लॅड टेस्ट का विकास किस विश्व प्रसिद्ध संस्थान ने किया है?
(क) ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी
(ख) लंदन कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट
(ग) कैंसर रिसर्च यूके कैम्ब्रिज रिसर्च इंस्टीट्यूट
(घ) विक्टोरिया कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट
4. वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक नया कलर-चेजिंग कांटेक्ट लेंस विकसित किया है, जो रंग बदलकर शरीर में ग्लूकोज लेवेल को बता सकता है। यह उपयोगी लेंस किस संस्थान ने विकसित किया है?
(क) ओहियो स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ एक्रोन
(ख) टेक्सास स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ एक्रोन
(ग) ब्रिटेन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ एक्रोन
(घ) जापान स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ एक्रोन
5. इन दिनों अमेरिका के 3 लाख लोग एक ऐसी रहस्यमयी बीमारी से ग्रस्त हैं, जिसके कारण हार्ट व आतें फैलने से उन्हें फेल होने या फटने का डर रहता है। यह बीमारी कौन सी है?
(क) नागस
(ख) चागस
(ग) टैगस
(घ) कैगस
सही उत्तर-
1.क, 2.ग, 3.ग, 4.क, 5.ख
-रामनयन सिंह