विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट..
1. एक नवीनतम शोध के अनुसार पुरानी वैराइटी के फ लों में नई वैराइटी के फलों से ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। इस शोध के अनुसार सेव की पुरानी वैराइटी में वह कौन सा केमिकल मिलता है, जो मधुमेह होने की आशंका को कम करता है?
(क) क्लोरिडजिन
(ख) नोलोरिडजिन
(ग) फ्लोरिडजिन
(घ) मोनोरिडजिन
2. हाल ही में वैज्ञानिकों ने ओस्टियोआर्थाइटिस रोगियों के लिए एक ऐसी दवा विकसित की है, जो घुटने के दर्द को कम कर देती है। यह दवा कौन सी है?
(क) नोलोक्सिटिन
(ख) टुलोक्सिटिन
(ग) डुलोक्सिटिन
(घ) कोलोक्सिटिन
3. इन दिनों कनाडा स्थिति मैकगिल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक एक ऐसा ब्लॅड टेस्ट विकसित कर रहे हैं, जिसके जरिए स्तन कैंसर का पता काफी पहले ही लगाया जा सकता है। इस ब्लॅड टेस्ट में कितने प्रोटीनों के सकें द्रण की जांच की जाती है।
(क) 8
(ख) 11
(ग) 32
(घ) 22
4. यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के प्रमुख वैज्ञानिक स्कॉट जी किचेन का दावा है कि चूमन स्टेम सेल्स में जेनेटिक परिवर्तन कर एड्स का इलाज किया जा सकता है। इन स्टेम सेल्स से किस प्रकार की कोशिका का निर्माण किया जाता है?
(क) टी सेल्स
(ख) पी सेल्स
(ग) ए सेल्स
(घ) एफ सेल्स
5. हाल ही में डॉक्टरों ने जीवित रोगी की खराब होती ट्रांसप्लांट किडनी को निकाल कर दूसरे रोगी में सफ लता से प्रत्यारोपित किया। यह अद्भुत कारनामा किस देश के डॉक्टरों ने किया?
(क) अमेरिका
(ख) जापान
(ग) चीन
(घ) भारत
सही उत्तर-1.ग, 2.ग, 3.ग, 4.क, 5.क
रामनयन सिंह