विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट..
1. पिछले दिनों वैज्ञानिकों को विश्व की विशालतम मशीन लार्ज हैड्रान कोलाइडर में प्रोटानों की भयानक टक्कर से उत्पन्न एक नए अति महत्वपूर्ण सूक्ष्म कण (सॅबएटॉमिक पार्टिकल) का पता चला है। यह अति सूक्ष्म कण कौन सा है? (क) डीएचआई-बी(3)
(ख) सीएचआई-बी(3)
(ग) पीएचआई-बी(1)
(घ) एचआई-सी(4)
2. इन दिनों हांगकांग में बर्फ युग के 40,000 वर्ष पुराने शिशु हाथी जैसे विशाल जीव को प्रदर्शित किया गया है। क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि यह भारी-भरकम जानवर हजारों वषरें तक कहां सुरक्षित रहा?
(क) साइबेरिया के अति ठंडे स्थान पर (ख) ग्रीनलैंड के अति ठंडे स्थान पर
(ग) आयरलैंड के अति ठंडे स्थान पर (घ) अटलांटा के अति ठंडे स्थान पर
3. डेलीमेल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टरों ने अपेंडिक्स की सर्जरी हेतु ऐसी तकनीक विकसित की है, जिससे मुंह के रास्ते भी इसका सफल तथा आसान आपरेशन किया जा सकता है। ऐसी अद्भुत सर्जरी को क्या कहा जाता है?
(क) नेचुरल नोरिफिस सर्जरी
(ख) नेचुरल डोरिफिस सर्जरी
(ग) नेचुरल ओरिफिस सर्जरी
(घ) नेचुरल टोरिफिस सर्जरी
4. वैज्ञानिकों को हाल ही में ओवेरियन, यूटेरिन जैसे रिप्रोडक्टिव कैंसर के ऐसे कॉमन जीन का पता चला है, जो ट्यूमर के विकास में मदद करता है। यह खतरनाक जीन कौन सा है?
(क) फाइसर
(ख) फाइसर फैनो
(ग) डाइसर
(घ) डाइसर डैनो
सही उत्तर- 1.ख, 2.क, 3.ग, 4.ग
रामनयन सिंह