विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट..
1. हाल ही में वैज्ञानिकों ने ऐसे मॉलिक्यूल की खोज की है, जो नाइट्रोजन व सल्फर डाईआक्साइड जैसे प्रदूषकों को ऐसे कम्पाउंड में बदल देता है, जो बादल बनने की प्रœिया में सहायक है। यह मॉलिक्यूल कौन सा है?
(क) फ्रीजी बाइरेडिकल
(ख) क्रीजी बाइरेडिकल
(ग) टीजी बाइरेडिकल
(घ) एजी बाइरेडिकल
2. क्या आप बता सकते हैं कि पिछली शताब्दी में पृथ्वी के औसत तापमान में कितनी वृद्धि हुई?
(क) 0.6 डिग्री सेल्सियस
(ख) 0.7 डिग्री सेल्सियस
(ग) 0.8 डिग्री सेल्सियस
(घ) 0.9 डिग्री सेल्सियस
3. 6 वषरें तक चले एक लंबे अध्ययन से यह पता चला कि हमारी आकाश गंगा में 100 अरब तारे हैं। क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि इस आकाश गंगा में कितने ग्रह हैं?
(क) 160 अरब
(ख) 120 अरब
(ग) 260 अरब
(घ) 360 अरब
4. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी तथा यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक के शोधकर्ताओं ने मक्के के एक ऐसे जीन का पता लगाया है, जो पौधे के पोषक तत्वों का उचित वितरण कर पैदावार बढाने में मदद करता है। यह जीन कौन सा है?
(क) फेग1
(ख) नेग1
(ग) मेग1
(घ) जेग1
5. मास्चराइजर, मेकअप आदि में पाया जाने वाला वह कौन सा केमिकल है, जिससे स्तन कैंसर होने की आशंका रहती है?
(क) नैराबेन
(ख) टैराबेन
(ग) नेबेन
(घ) पैराबेन
सही उत्तर- 1.ख, 2.ग, 3.क, 4.ग, 5.घ
रामनयन सिंह