विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट..
1. इटली के वैज्ञानिकों ने उस विशेष प्रक्रिया का पता लगाया है, जिसके जरिए कम भोजन करने वाले व्यक्तियों के मस्तिष्क पर उम्र का प्रभाव कम पडता है। क्या आप बता सकते हैं कि वह कौन सा मॉलिक्यूल है, जो लंबे समय तक मस्तिष्क को चुस्त-दुरुस्त रखता है?
(क) क्रेब 1
(ख) क्रेब 2
(ग) नेब्र 1
(घ) नेब्र 2
2. यूनिवर्सिटी ऑफ पीसा के वैज्ञानिकों ने ऐसी हार्मोन पिल विकसित की है, जो महिलाओं के मेनोपॉज पेन को कम करती है। पिल में कौन सा हार्मोन होता है?
(क) हाइड्रोएपिएंड्रोस्टोरोन
(ख) मल्टीहाइड्रोएपिएंड्रोस्टोरोन
(ग) ट्राईहाइड्रोएपिएंड्रोस्टोरोन
(घ) डीहाइड्रोएपिएंड्रोस्टोरोन
3. क्या आप बता सकते हैं कि आहार में सेलेनियम व निकिल की प्रचुर मात्रा किस अति खतरनाक रोग से बचाव करने में मदद करती है?
(क) एड्स
(ख) पेंक्रिऑटिक कैंसर
(ग) हृदयाधात
(घ) फेफडे का कैंसर
4. इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सोनी के शोधकर्ताओं ने ऐसी बॉयोबैक्टरी विकसित की है, जो रद्दी पेपर को ग्लूकोज में बदलकर बिजली तैयार करती है। बिजली बनाने के इस प्रक्रिया में किस विशेष एंजाइम का इस्तेमाल होता है?
(क) मोनोसेल्युलोज
(ख) ग्लूकोन (ग) सेल्युलोज
(घ) एंजीग्लूकोन
5. हाल ही में वैज्ञानिकों ने उस तकनीक का विकास किया है, जिससे लैब में ट्यूमर को वषरें तक जीवित रखा जा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह खोज कैंसर की नई दवा विकसित करने में काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। यह विशेष तकनीक किन दो प्रक्रियाओं का मेल है?
(क) नाइब्रोब्लास्ट फीडर तथा राक इनहिबिटर
(ख) ब्रोब्लास्ट फीडर तथा राक ब्लास्टर
(ग) फाइब्रोब्लास्ट फीडर तथा राक इनहिबिटर
(घ) ब्रोब्लास्ट फीडर तथा फैनी इनहिबिटर
सही उत्तर- 1.क, 2.घ, 3.ख, 4.ग, 5.ग
रामनयन सिंह