विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट..
. जार्जटाउन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने हाल ही में समुद्री जीव शार्क के लीवर में एक ऐसे केमिकल की खोज की है, जो डेंगू, येलो फीवर और हेपेटाइटिस के इलाज में काफी कारगर हो सकता है। यह केमिकल कौन सा है?
(क) स्क्वैलामाइन
(ख) टौलैमाइन
(ग) मल्टीटोलैमाइन
(घ) मोनोमाइन
2. पिछले दिनों 1991 में डिस्कवरी शटल द्वारा भेजा गया 5,670 किग्रा वजनी एक अमेरिकी उपग्रह अपनी कक्षा से भटकने के बाद पृथ्वी पर जा गिरा। यह उपग्रह कौन सा था?
(क) अपर एटमॉस्फीयर रिसर्च सैटेलाइट
(ख) लोअर एटमॉस्फीयर रिसर्च सैटेलाइट
(ग) अर्थ एटमॉस्फीयर रिसर्च सैटेलाइट
(घ) मून एटमॉस्फीयर रिसर्च सैटेलाइट
3. हाल ही में वैज्ञानिकों को प्रोस्टेट कैंसर के इलाज हेतु एक नए ड्रग ट्रायल के दौरान पता चला कि इस ड्रग से न केवल रोगी की उम्र में महत्वपूर्ण वृद्धि होती है, बल्कि दर्द में कमी और साइड इफैक्ट भी कम होता है। यह नई दवा कौन सी है?
(क) रेडियम-443 क्लोराइड
(ख) रेडियम-663 क्लोराइड
(ग) रेडियम-223 क्लोराइड
(घ) रेडियम-883 क्लोराइड
4. एक ट्रांसलेशन कंपनी माईलैंग्वेज ने ऐसा नया आईफोन एप्लिकेशन तैयार किया है, जो बोले गए शब्दों को मनचाही भाषा में बदल सकता है। यह नया एप्लिकेशन कौन सा है?
(क) टोक्रे
(ख) मल्टीलैंग्वेज
(ग) वोक्रे
(घ) नोक्रे
5. स्वीडेन स्थित कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक रिसर्च के अनुसार जो लोग हफ्ते में कुछेक बार मछली खाते हैं, उन्हें हृदयाघात होने की आशंका कम रहती है। मछली में पाया जाने वाला वह उपयोगी तत्व कौन सा है?
(क) ओमेगा-13 फैटी एसिड
(ख) ओमेगा-23 फैटी एसिड
(ग) ओमेगा-33 फैटी एसिड
(घ) ओमेगा-3 फैटी एसिड
सही उत्तर- 1.क, 2.क, 3.ग, 4.ग, 5.घ
रामनयन सिंह