Move to Jagran APP

CTET: Apptitude मॉडल पेपर

By Edited By: Published: Wed, 22 May 2013 10:30 AM (IST)Updated: Wed, 22 May 2013 12:00 AM (IST)
CTET: Apptitude मॉडल पेपर

सीटीईटी में तगडा कॉम्पिटीशन होता है, जिसके चलते एक-एक अंक उम्मीदवार के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसे में एप्टीट्यूड टेस्ट की इंपॉर्टेस और भी बढ जाती है। यहां हम एप्टीट्यूड से संबंधित कुछ प्रश्न दे रहे हैं जो आपके लिए मददगार होंगे..

loksabha election banner

. 1. बच्चों के विकास की किस अवस्था को सबसे कठिन माना जाता है?

(ए) बाल्यावस्था

(बी) शैशवावस्था

(सी) किशोरावस्था

(डी) इनमें से सभी

2. स्टर्न के अनुसार खेल क्या है?

(ए) खेल एक जन्मजात प्रवृत्ति है

(बी) खेल कार्य में एक प्रकार का मनोरंजन है

(सी) खेल वह है जो हम करते हैं

(डी) खेल एक ऐच्छिक और आत्मनियंत्रित क्रिया है

3. चिंतन शक्ति का प्रयोग करने का अवसर इनमें से किससे मिलता है?

(ए) तर्क

(बी) वाद-विवाद

(सी) समस्या-समाधान

(डी) उपरोक्त में सभी

4. बालक को दाएं-बाएं का ज्ञान किस अवस्था में हो जाता है?

(ए) 36 वर्ष की आयु

(बी) 3 वर्ष की आयु

(सी) 4 वर्ष की आयु

(डी) 18 वर्ष की आयु

5. एक समूह की बनावट का अध्ययन करने में प्रयुक्त होती है?

(ए) प्रश्नावली विधि

(बी) साक्षात्कार विधि

(सी) व्यक्ति इतिहास विधि

(डी) समाजमिति विधि

6. मनोविज्ञान इनमें से विशेषत: क्या है?

(ए) आत्मा का विज्ञान

(बी) मन का विज्ञान

(सी) चेतना का विज्ञान

(डी) उपर्युक्त में सभी

7. बच्चों को कम खर्च में वर्णमाला सिखाने का सबसे अच्छा तरीका क्या हो सकता है?

(ए) फ्लैश कार्ड

(बी) रेडियो

(सी) टेपरिकॉर्डर

(डी) फिल्म

8. छोटे बच्चों की ज्ञानेन्द्रियों को क्रियाशील बनाने के लिए-

(ए) कक्षा में शांत बैठने को कहेंगे

(बी) उन्हें पढाते रहेंगे

(सी) खेलने को प्रेरित करेंगे

(डी) स्कूल का छोटा-मोटा कार्य कराएंगे

9. शिक्षा के सप्तसूत्रीय उद्देश्यों में निम्न में से कौन सा उद्देश्य समाहित है-

(ए) मानवीय संबंध

(बी) आत्मसम्मान

(सी) चारित्रिक विशेषताएं

(डी) आर्थिक संपन्नता

10. विद्यालयों की गुणवत्ता को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए जरूरी है-

(ए) प्रतिबद्ध अध्यापक

(बी) आर्थिक संपन्नता

(सी) जन सहयोग

(डी) हर तरीके की सुविधाएं

11. शिक्षक में कौन सी कला होनी चाहिए-

(ए) हंसाने की कला

(बी) चित्रकला

(सी) सम्प्रेषण कला

(डी) घुमन्तू कला

12. विद्यार्थी किस तरह के शिक्षक को पसंद करते हैं-

(ए) जो उन्हें कहानी सुनाता हो

(बी) उनकी समस्याओं को सुनता हो

(सी) जो कभी-कभी डांटते हैं

(डी) जो खेलने को उत्साहित करते हैं

13. विद्यालय में छात्रों में आपसी सहयोग की भावना बढाने के लिए जरूरी है-

(ए) सहयोग भावना पर व्याख्यान दें

(बी) सभी अध्यापक तालमेल बनाकर विद्यालय के कार्य करें

(सी) सहयोग भावना से संबंधित विद्यार्थियों को कहानियां सुनाएं

(डी) असहयोग करने वाले विद्यार्थियों को दंडित करें

14. पूर्व प्राथमिक स्तर के विद्यार्थी को दंड देने की सबसे कम उपयुक्त तकनीक होगी?

(ए) भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए उससे माफी मांगने को कहें

(बी) स्कूल से निसीकासिीात कर दें

(सी) ऐसे बच्चों की पिटाई जरूरी है

(डी) उसे कक्षा के छात्रों से अलग बैठाएं

15. अध्यापक के लिए सबसे जरूरी है-

(ए) सब्जेक्ट की डीप नॉलेज

(बी) धार्मिक भावना

(सी) रटने की कला

(डी) राजनीतिक कला

16. सरल अध्यापक की पहचान है-

(ए) अनुशासन में कठोर होना

(बी) कर्तव्यनिष्ठ होना

(सी) समय की पाबंदी

(डी) विद्यार्थियों में भय पैदा करना

17. अच्छी शिक्षा देने के लिए जरूरी है-

(ए) नवीन शिक्षण विधियां

(बी) समुचित कुर्सियों का होना

(सी) ब्लैकबोर्ड आकर्षक होना

(डी) विद्यालय में चपरासी होना

18. प्रोजेक्ट प्रणाली में अध्यापक का स्थान है-

(ए) परिधीय

(बी) उपरिगामी

(सी) सैद्धांतिक

(डी) अनुमानित

उत्तर- 1.(सी), 2.(डी), 3.(डी), 4.(ए), 5.(डी), 6.(डी), 7.(ए), 8.(ए), 9.(ए), 10.(ए), 11.(सी), 12.(बी), 13.(बी), 14.(ए), 15.(ए), 16.(बी), 17.(ए), 18.(ए).

जेआरसी टीम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.