Girlfriend Boyfriend Jokes : जब लड़की ने लड़के से पूछा बीवी और गर्लफ्रेंड में क्या अंतर होता है ?
Girlfriend Boyfriend Jokes : सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है।
Girlfriend Boyfriend Jokes : सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Girlfriend Boyfriend Jokes :
क्या कभी आपने सोचा है कि शादी के 8 साल बाद आदमी 45 साल का लगता है,
पर महिलाएं 25 साल की क्यों लगती हैं?
कभी ध्यान दीजिएगा दिन में 12 बार तो पत्नी ये कहती ही है कि 'हे भगवान, मेरी उम्र मेरे पति को लग जाए।
लड़की: अच्छा बताओ कि बीवी और गर्लफ्रेंड में क्या अंतर होता है?
लड़का: यही कोई 20 किलो का
एक वक्त था जब रात के 12 बजे के बाद भूतों का राज हुआ करता था...
लेकिन फेसबुक और व्हाट्सएप ने तो इनका भी रोजगार छीन लिया है।
बंटी अपनी मां और पिता के साथ होटल में खाना खाने गया।
वहां एक आदमी सिगरेट पी रहा था।
बंटी: भाई साहब, आप सिगरेट बाहर जाकर पिएं।
हमारे पेरेंट्स हमारे साथ हैं।
आदमी: तो क्या हुआ।
बंटी: तो क्या, मेरा भी मन हो रहा है पीने का।