जिंदगी की आपाधापी से उपजी अकुलाहट, प्रतिस्पर्धा का कहर, अपनों से बढ़ती दूरियां, संवेदनाओं की सिकुड़ती जमीन, काम के बढ़ते घंटे और महत्वाकांक्षाओं की ऊंची उड़ानों ने हमारी जिंदगी को तनाव से भर दिया है। हालांकि, कोमल भावनाओं की टूटती इन कड़ियों के बीच खुश रहने के लिए हमारे पास एक उम्दा उपाय जोक्स या चुटकुले हैं। ये हमारी जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलते हैं। इससे न सिर्फ आसपास की फिजा खुशनुमा बनती है, बल्कि हम बेहतर मानसिक, शारीरिक, सामाजिक जीवन जीने में भी सक्षम होते हैं। साफ तौर पर इसका लाभ हमें करियर की ग्रोथ के रूप में भी मिलता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hindi Jokes:
1.
रोमांटिक मूड में पति अपनी पत्नी के पास जाकर गुनगुनाकर बोला...
पति-तुझमें रब दिखता हैं, यारा मैं क्या करूं?
पत्नी- करना क्या है, रोजाना 2000 का नोट मेरे वॉलेट में रख दिया कर...
2.
पप्पू बीच पर सो रहा था...तभी एक खूबसूरत लड़की आई
लड़की- आर यू स्लीपिंग?
पप्पू-नो, आई एम पप्पू!
तभी दूसरा शख्स आकर बोला...
शख्स- आर यू स्लीपिंग?
पप्पू-गुस्साकर बोला...नो, आई एम पप्पू!
बार बार टोक से परेशान होकर अलग जाकर सो गया...
पप्पू के बगल में एक लड़की सो रही थी
पप्पू- आर यू स्लीपिंग?
लड़की- यस,
पप्पू-जा ना, ससुरी! तेरे घर वाले ढ़ूंढ रहे हैं।
3.
लड़की देखने राहुल परिवार के साथ पहुंचा।
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।
लड़की वाले: 'पिंकी की आवाज कोयल जैसी है!
उसकी गर्दन तो मोरनी जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है...गाय।
राहुल: जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं या नहीं?
सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है। हम शारीरिक तौर पर भी हल्का महसूस करते हैं, जिससे हमारी याददाश्त भी बढ़ जाती है। खुश रहने वाले व्यक्ति से हर कोई मिलना और संबंध बनाना चाहता है। ऐसे लोग परिवार और समाज के साथ ऑफिस में भी अधिक लोकप्रिय होते हैं। सही समय पर सटीक जोक्स से आप बेरंग माहौल में भी रंग घोल देते हैं। इससे आपकी पर्सनैलिटी आकर्षक होती है और लोग आपकी तरफ खिंचे चले आते हैं।
a