जिंदगी की आपाधापी से उपजी अकुलाहट, प्रतिस्पर्धा का कहर, अपनों से बढ़ती दूरियां, संवेदनाओं की सिकुड़ती जमीन, काम के बढ़ते घंटे और महत्वाकांक्षाओं की ऊंची उड़ानों ने हमारी जिंदगी को तनाव से भर दिया है। हालांकि, कोमल भावनाओं की टूटती इन कड़ियों के बीच खुश रहने के लिए हमारे पास एक उम्दा उपाय जोक्स या चुटकुले हैं। ये हमारी जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलते हैं। इससे न सिर्फ आसपास की फिजा खुशनुमा बनती है, बल्कि हम बेहतर मानसिक, शारीरिक, सामाजिक जीवन जीने में भी सक्षम होते हैं। साफ तौर पर इसका लाभ हमें करियर की ग्रोथ के रूप में भी मिलता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Funny Jokes:
1.
2 दोस्त नशे में धुत्त रेल की पटरियों के बीचो बीच जा रहे थे।
पहला: हे भगवान, मैंने इतनी सीढिय़ां पहले कभी नहीं चढ़ीं।
दूसरा: अरे सीढिय़ां तो ठीक हैं...
मैं तो इस बात पर हैरान हू् कि पकडऩे के लिए रेलिंग कितनी नीचे लगी हुई हैं।
2.
पूनम अपनी सहेली मीना से : क्या तुमने यह नई साड़ी खरीदी है?
मीना : हां, 5 हजार रुपये की है।
पूनम : अरे वाह... यह ज्वैलरी भी नई खरीदी है?
मीना : हां, पूरे 2 लाख रुपये की है।
पूनम : क्या तुम्हारे पति ने नई जॉब बदल ली?
मीना : नहीं, मैंने पति ही बदल लिया।
3.
टीचर (चम्पू से) - यह बताओ कि दुनिया में कितने देश है ??
चम्पू - कर दी ना पागलों वाली बात!
दुनिया में एक ही देश है भारत.... बाकी सब तो विदेश है...।
सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है। हम शारीरिक तौर पर भी हल्का महसूस करते हैं, जिससे हमारी याददाश्त भी बढ़ जाती है। खुश रहने वाले व्यक्ति से हर कोई मिलना और संबंध बनाना चाहता है। ऐसे लोग परिवार और समाज के साथ ऑफिस में भी अधिक लोकप्रिय होते हैं। सही समय पर सटीक जोक्स से आप बेरंग माहौल में भी रंग घोल देते हैं। इससे आपकी पर्सनैलिटी आकर्षक होती है और लोग आपकी तरफ खिंचे चले आते हैं।





























a