Jokes : भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां लड़के को घर से बाहर रहने पर...
Jokes : सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है।
Jokes : सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Jokes :
भारत एकमात्र ऐसा देश है
जहां लड़के को घर से बाहर रहने पर आवारा कहते हैं।
और घर के अन्दर रहने पर निकम्मा कहते हैं।
अचानक मौसम में ये आंधियां कैसी आने लगीं,
लगता है मायके से सबकी बीवियां वापस आ रही है।
इंजीनियर: सर हमने ऐसी चीज बनाई है
जिससे आप दीवार के आर पार देख सकते हैं।
प्रोफेसर: वाह, ऐसी क्या चीज बनाई है?
इंजीनियर: छेद।
कुछ तो था उसके होठों में,
पर न जाने क्यों शर्माती थी।
एक दिन वो खुलकर हंसी तो पता चला कि मोहतरमा तंबाकू खाती थी।
टीचर: मैं दो वाक्य दूंगा,
आपको उसमें अंतर बताना है।
उसने बर्तन धोए।
2. उसे बर्तन धोने पड़े।
संजू: सर, पहले वाक्य में कर्ता अविवाहित है और दूसरे में विवाहित है।