Hindi Jokes: पढ़ें संता और डॉक्टर के बीच की मज़ेदार बातें, पढ़कर नहीं रोक पाएंगे हंसी!

Hindi Jokes: हंसने से न सिर्फ दिल से खुशी होती है, बल्कि यह हमारी सेहत के लिए फायदेमंद भी साबित होता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी खुश रहने पर ज़ोर देते हैं। अगर आप भी आज हंसने का बहाना ढूंढ़ रहे हैं, तो आपके लिए पेश हैं कुछ मज़ेदार चुटकुले।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hindi Jokes: अगर आपकी सुबह की शुरुआत हंसी से हो तो सारा दिन अच्छा जाता है। आप अंदर से खुश और संतुष्ट महसूस करते हैं। यहां तक कि हंसने और खुश रहने से आप हेल्दी रहते हैं और जिससे आपकी उम्र लंबी होती है। इसलिए आपको दिन में कम से कम एक बार ज़रूर हंस लेना चाहिए। इससे चिंता और फिक्र भले ही कुछ देर के लिए ही सही लेकिन भूल तो जाते हैं।
1. संता डॉक्टर के पास गया और उनसे पूछा
संता: डॉक्टर साहब, घर जाकर चेक करने की क्या फीस है?
डॉक्टर ने सोचा फिर कहा 300 रुपए।
संता: ठीक है, तो चलिए।
इतना सुनते ही डॉक्टर ने अपनी बाइक निकाली और संता के साथ उसके घर जा पहुंचा।
वहां पहुंच कर डॉक्टर ने पूछा: बताओ मरीज किधर है?
संता: अरे मरीज वरीज कोई नहीं है, कैब वाला 500 रुपए मांग रहा था और आप 300 में ले आए!
2. हवलदार: सर दशहरा पर सभी कैदियों ने जेल में रामायण पर प्ले किया था..!
जेलर: यह तो अच्छी बात है, इसमें इतना परेशान होने की क्या बात है?
हवलदार: सर परेशानी यह है कि जो कैदी हनुमान बना था वो अभी तक संजीवनी बूटी लेकर नहीं आया है...!!
3. गप्पू (पेट्रॉल पंप पर): अरे भाई, जरा एक रुपए का डीजल डाल दो..!
सेल्समेन: भाई, इतना सारा डीजल डलवाकर कहां जाना है ?
गप्पू: अरे यार, जाना कहीं नहीं है हम तो बस वैसे ही पैसे उड़ाते रहते हैं..!!