जिंदगी की आपाधापी से उपजी अकुलाहट, प्रतिस्पर्धा का कहर, अपनों से बढ़ती दूरियां, संवेदनाओं की सिकुड़ती जमीन, काम के बढ़ते घंटे और महत्वाकांक्षाओं की ऊंची उड़ानों ने हमारी जिंदगी को तनाव से भर दिया है। हालांकि, कोमल भावनाओं की टूटती इन कड़ियों के बीच खुश रहने के लिए हमारे पास एक उम्दा उपाय जोक्स या चुटकुले हैं। ये हमारी जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलते हैं। इससे न सिर्फ आसपास की फिजा खुशनुमा बनती है, बल्कि हम बेहतर मानसिक, शारीरिक, सामाजिक जीवन जीने में भी सक्षम होते हैं। साफ तौर पर इसका लाभ हमें करियर की ग्रोथ के रूप में भी मिलता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hindi Jokes: दुनिया में शायद ही कोई ऐसा शख्स हो जिसे चुटकुले न पसंद हो। हसंना सभी को पसंद होता है, इससे आप फौरन अच्छा महसूस करते हैं, आपके दिल को शांति तो मन को सुकून पहुंचता है। यहां तक कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी यही मानते हैं कि हंसने से हमारे शरीर के सभी अंग स्वस्थ रहते हैं और आप लंबी उम्र जी सकते हैं। हंसी शरीर का ब्लड सर्क्यूलेशन बढ़ाती हैं और हमारे दिल को हेल्दी रखती है। हमारे दिमाग़ को स्ट्रेस और तनाव से कुछ देर राहत भी मिलती है।

1. पप्पू (हाथ जोड़कर): हे भगवान, गर्लफ्रेंड चाहे दो या न दो, लेकिन...

बीवी ऐसी देना कि

पड़ोसियों के कलेजे जल जाएं...!

2. बिल्लू: भाई कल सर्कस देखने चलेंगे

गोलू: मैं अपनी बीवी को भी लाऊंगा

बिल्लू: अगर तेरी बीवी और साली दोनों शेर के पिंजरे में गिर गयी तो किसे बचाएगा

गोलू: भाई मैं तो शेर को बचाऊंगा, आखिर दुनिया में शेर बचे ही कितने हैं।

3. मम्मी मैं आज रात को सू-सू करने गया तो पता है क्या हुआ?

मम्मी- नहीं तो! क्या हुआ?

बच्चा- मैंने जैसे ही बाथरूम का दरवाजा खोला ना तो लाइट अपने आप चालू हो गई और ठंडी-ठंडी हवा आने लगी।

उसकी बात सुनकर मम्मी गुस्से में बोली- तू आज फिर Xldquo;फ्रिजXrdquo; में सू-सू कर आया।

सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है। हम शारीरिक तौर पर भी हल्का महसूस करते हैं, जिससे हमारी याददाश्त भी बढ़ जाती है। खुश रहने वाले व्यक्ति से हर कोई मिलना और संबंध बनाना चाहता है। ऐसे लोग परिवार और समाज के साथ ऑफिस में भी अधिक लोकप्रिय होते हैं। सही समय पर सटीक जोक्स से आप बेरंग माहौल में भी रंग घोल देते हैं। इससे आपकी पर्सनैलिटी आकर्षक होती है और लोग आपकी तरफ खिंचे चले आते हैं।