Jokes: एक मुर्गा अपने बीमार मालिक को खिड़की से बैठा देख रहा था...और तभी...
Jokes: सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है।
Jokes: सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Jokes:
1.एक मुर्गा अपने मालिक को खिड़की से बैठा देख रहा था।
मालिक बहुत बीमार था और उसकी पत्नी उसके बगल में बैठी थी।
मालिक की पत्नी बोली: आपको बहुत तेज बुखार है, मैं आपके लिए चिकन सूप बना लाती हूं।
इतना सुनते ही मुर्गे के तोते उड़ गए।
मुर्गा बोला: बहन जी, एक बार पैरासीटामोल देकर भी देख लो जरा।
2. एक पति अपनी व्यथा सुनाते हुए...बीवी ने वाद किया, मैंने प्रतिवाद किया।
उसने बहस शुरू की, मैंने भी बहस की।
वह चिल्लाई, मैं भी चिल्लाया।
फिर वह रो पड़ी और इस तरह आखिर में आंखों से बरसते आंसुओं में डकवर्थ-लुईस नियम के अनुसार वह जीत गई।