जिंदगी की आपाधापी से उपजी अकुलाहट, प्रतिस्पर्धा का कहर, अपनों से बढ़ती दूरियां, संवेदनाओं की सिकुड़ती जमीन, काम के बढ़ते घंटे और महत्वाकांक्षाओं की ऊंची उड़ानों ने हमारी जिंदगी को तनाव से भर दिया है। हालांकि, कोमल भावनाओं की टूटती इन कड़ियों के बीच खुश रहने के लिए हमारे पास एक उम्दा उपाय जोक्स या चुटकुले हैं। ये हमारी जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलते हैं। इससे न सिर्फ आसपास की फिजा खुशनुमा बनती है, बल्कि हम बेहतर मानसिक, शारीरिक, सामाजिक जीवन जीने में भी सक्षम होते हैं। साफ तौर पर इसका लाभ हमें करियर की ग्रोथ के रूप में भी मिलता है।

1.

सज धज के एक देहाती लड़की एयरपोर्ट पहुंचकर पायलट से बोली...

लड़की-फ्लाइट कितने बजे जाएगी?

पायलट -10 बजे,

लड़की-अच्छा, दूसरी कितने बजे जाएगी?

पायलट-2 बजे,

लड़की-अच्छा और ये कुरियर वाली कब जाएगी?

पायलट-2:30 बजे, क्यों ? जाना कहां है ?

लड़की-जाना कहीं नहीं बस रनवे पर एक इंस्टा रील शूट करनी है।

2.

प्रपोज करते समय सांवली लड़की के गाल पर किस कर पप्पू बोला...

पप्पू- आई लव यू। तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो।

लड़की- अच्छा, पर तुम्हारे पीछे मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लड़की खड़ी है।

पप्पू मुड़ कर पीछे देखता है, पर वहां कोई लड़की नहीं होती है।

लड़की- अगर तुम सच में मुझसे प्यार करते तो कभी भी पीछे मुड़ कर नहीं देखते।

पप्पू लड़की से भी तेज निकला, बोला- चलो, अब जैसी तुम्हारी मर्जी। पर अब मैं ये डायमंड रिंग किसको दूं?

तभी लड़की भी झट से बोल पड़ी- लो, अब क्या मैं अपने जानू से मजाक भी नहीं कर सकती क्या !

3.

रोमांटिक डेट पर एक देहाती लड़का अपनी प्रेमिका की आंखों में आंखें डाल कर बोला...

देहाती लड़का बहुत देर तक कंफ्यूज रहने के बाद...

लड़की-कुछ बोलो...

देहाती लड़का-एक बात पूछूं..

लड़की-हां, बोलो...

देहाती लड़का-क्या आप घर वाले से बोलकर आई हैं कि आज आप मेरे साथ डेट पर रहने वाली हैं...

लड़की-नहीं,

लड़का-मन ही मन बोला, लगता है इस वैलेंटाइन पीट जाऊंगा...

सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है। हम शारीरिक तौर पर भी हल्का महसूस करते हैं, जिससे हमारी याददाश्त भी बढ़ जाती है। खुश रहने वाले व्यक्ति से हर कोई मिलना और संबंध बनाना चाहता है। ऐसे लोग परिवार और समाज के साथ ऑफिस में भी अधिक लोकप्रिय होते हैं। सही समय पर सटीक जोक्स से आप बेरंग माहौल में भी रंग घोल देते हैं। इससे आपकी पर्सनैलिटी आकर्षक होती है और लोग आपकी तरफ खिंचे चले आते हैं।