जिंदगी की आपाधापी से उपजी अकुलाहट, प्रतिस्पर्धा का कहर, अपनों से बढ़ती दूरियां, संवेदनाओं की सिकुड़ती जमीन, काम के बढ़ते घंटे और महत्वाकांक्षाओं की ऊंची उड़ानों ने हमारी जिंदगी को तनाव से भर दिया है। हालांकि, कोमल भावनाओं की टूटती इन कड़ियों के बीच खुश रहने के लिए हमारे पास एक उम्दा उपाय जोक्स या चुटकुले हैं। ये हमारी जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलते हैं। इससे न सिर्फ आसपास की फिजा खुशनुमा बनती है, बल्कि हम बेहतर मानसिक, शारीरिक, सामाजिक जीवन जीने में भी सक्षम होते हैं। साफ तौर पर इसका लाभ हमें करियर की ग्रोथ के रूप में भी मिलता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Funny Jokes:
1.
जल्दी शादी करने के मकसद से एक देहाती लड़का पंडित जी के पास जाकर बोला...
लड़का-पंडित जी बताई न ब्याह कब होई...? कैसे किसी लड़की से हाथ मांगू...
पंडित जी-क्या करता है...
लड़का-बेरोजगार हूं...
पंडित जी- किसी मॉल के बाहर मेहंदी की दुकान लगा...और लड़कियों को मेंहदी लगाने का काम शुरू कर दे।
एक पंथ दो काम...
रोजगार भी मिल जाएगा... और किस्मत अच्छी रही तो परिवार भी मिल जाएगा...
2.
पति-पत्नी रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे थ
तभी एक गाड़ी आई जिस पर लिखा था...
बॉम्बे मेल-पति भाग कर गाड़ी में चढ़ गया।
बीवी से बोला: जब बॉम्बे फीमेल आये तो तू भी चढ़ जाना।
3.
लड़की देखने गोलू परिवार के साथ पहुंचा।
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।
लड़की वाले: 'पिंकी की आवाज कोयल जैसी है!
उसकी गर्दन तो मोरनी जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है...गाय।
गोलू: जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं या नहीं?
सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है। हम शारीरिक तौर पर भी हल्का महसूस करते हैं, जिससे हमारी याददाश्त भी बढ़ जाती है। खुश रहने वाले व्यक्ति से हर कोई मिलना और संबंध बनाना चाहता है। ऐसे लोग परिवार और समाज के साथ ऑफिस में भी अधिक लोकप्रिय होते हैं। सही समय पर सटीक जोक्स से आप बेरंग माहौल में भी रंग घोल देते हैं। इससे आपकी पर्सनैलिटी आकर्षक होती है और लोग आपकी तरफ खिंचे चले आते हैं।
a