जिंदगी की आपाधापी से उपजी अकुलाहट, प्रतिस्पर्धा का कहर, अपनों से बढ़ती दूरियां, संवेदनाओं की सिकुड़ती जमीन, काम के बढ़ते घंटे और महत्वाकांक्षाओं की ऊंची उड़ानों ने हमारी जिंदगी को तनाव से भर दिया है। हालांकि, कोमल भावनाओं की टूटती इन कड़ियों के बीच खुश रहने के लिए हमारे पास एक उम्दा उपाय जोक्स या चुटकुले हैं। ये हमारी जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलते हैं। इससे न सिर्फ आसपास की फिजा खुशनुमा बनती है, बल्कि हम बेहतर मानसिक, शारीरिक, सामाजिक जीवन जीने में भी सक्षम होते हैं। साफ तौर पर इसका लाभ हमें करियर की ग्रोथ के रूप में भी मिलता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Funny Jokes:
1.
बैंक का मैनेजर होटल में गया...
मैनेजर: खाने में क्या है?
वेटर: जी, तंदूरी चिकन, मलाई कोफ्ता, मटर पनीर, कढ़ाई पनीर, दम आलू, मिक्स वेज, आलू गोभी।
मैनेजर: मटर पनीर और चार रोटी लाओ।
वेटर: लेकिन सब खत्म हो चुका है, अभी कुछ नहीं है।
मैनेजर: तो इतनी देर से क्यों बक रहा था, पहले ही बता देता।
वेटर: मैनेजर साहब मैं रोज एटीएम जाता हूं।
वो एटीएम मुझसे पिन कोड, अमाउंट, रिसीट सब कुछ पूछता है और लास्ट में बताता है नो कैश।
अब समझ आया कि उस वक्त मुझे कैसा लगता है।
बैंक मैनेजर बेहोश...
2.
Funny Jokes: लॉकडाउन में लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को फोन लगाकर बोला...
लड़का: क्या कर रही हो?
लड़की: मेल निकाल रही हूं यार?
लड़का: हां, जो लोग कम नहाते हैं तो उनके शरीर में मैल जम ही जाता है।
लड़की: मैं ऑफिस में हूं पागल, ई-मेल निकाल रही हूं।
सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है। हम शारीरिक तौर पर भी हल्का महसूस करते हैं, जिससे हमारी याददाश्त भी बढ़ जाती है। खुश रहने वाले व्यक्ति से हर कोई मिलना और संबंध बनाना चाहता है। ऐसे लोग परिवार और समाज के साथ ऑफिस में भी अधिक लोकप्रिय होते हैं। सही समय पर सटीक जोक्स से आप बेरंग माहौल में भी रंग घोल देते हैं। इससे आपकी पर्सनैलिटी आकर्षक होती है और लोग आपकी तरफ खिंचे चले आते हैं।