Doctor Patient Jokes: डॉक्टर ने पिंकू की परेशानी सुन गुस्से में कहा...
Doctor Patient Jokes: खुश रहने वाले व्यक्ति से हर कोई मिलना चाहता है। ऐसे लोग परिवार और समाज के साथ ऑफिस में भी अधिक लोकप्रिय होते हैं।
Doctor Patient Jokes: खुश रहने वाले व्यक्ति से हर कोई मिलना चाहता है। ऐसे लोग परिवार और समाज के साथ ऑफिस में भी अधिक लोकप्रिय होते हैं।
नई दिल्ली,लाइफस्टाइल डेस्क। Doctor Patient Jokes:
पिकूं डॉक्टर के पास गया...
पिंकू: डॉक्टर साहब एक समस्या है।
डॉक्टर: क्या परेशानी है?
पिंकू: जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं।
डॉक्टर: ऐसा कब होता है?
पिंकू: फोन पर बात करते वक्त।
डॉक्टर: भाग जा यहां से, वरना तू इस धरती पर नहीं दिखेगा।
पिंटू ने चिंटू से कहा: क्या लोगे यार, हलवा खाओगे या खीर?
चिंटू: अरे यार, तेरे घर में एक ही कटोरी है क्या?
पप्पू बाइक से बड़ी तेज रफ्तार में एक लड़की के पास से गुजरा।
लड़की: अरे मारोगे क्या?
पप्पू: अभी मूड नहीं है, फिर कभी सही।
ऐसा लगता है जैसे चूहे भी इंजीनियरिंग सीखकर आते हैं...
इन्हें पता होता है कि कौन सा तार काटने से मशीन नहीं चलेगी क्योंकि ये हमेशा उसी तार को काटते हैं जिससे मशीन न चले।