चक्रधरपुर के युवक की बेंगलुरु में सड़क दुर्घटना में हुई मौत
चक्रधरपुर के ठठेरा मोहल्ला निवासी विनोद साव के बड़े पुत्र विवेक साव की मौत बेंगलुरु में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अनुसार विवेक बेंगलुरु में एचडीएफसी बैंक में काम करता था और वह अपनी पत्नी के साथ बेंगलुरू में ही रहता था। डेढ़ साल पहले ही विवेक का विवह हुआ था..
जासं, चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के ठठेरा मोहल्ला निवासी विनोद साव के बड़े पुत्र विवेक साव की मौत बेंगलुरु में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अनुसार विवेक बेंगलुरु में एचडीएफसी बैंक में काम करता था और वह अपनी पत्नी के साथ बेंगलुरू में ही रहता था। डेढ़ साल पहले ही विवेक का विवह हुआ था। जानकारी के अनुसार गुरूवार दिन के दोपहर विवेक जब ऑफिस से भोजन के लिए घर जा रहा था। इसी दौरान एक पानी टैंकर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इसकी खबर चक्रधरपुर में पहुंचने पर उसके परिवार व साथियों में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार देर रात विवेक का शव चक्रधरपुर पहुंचा। इसके बाद शनिवार को कुदलीबाड़ी श्मशानघाट में विवेक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। विवेक के मोहल्ले वालों ने बताया कि उसकी मां का निधन भी छह महीने पहले बीमारी से हो चुकी है। विवेक की मौत से ठठेरा मोहल्ला व आसपास क्षेत्र के लोग दुखी है।