टोंटों पाली साई से बेहोशी की हालत में मिला युवक
टोंटों थाना क्षेत्र के पालीसाई के पास शुक्रवार को करीब 35 वर्षीय एक बेहोशी की हालत मे पड़ा अज्ञात युवक को पुलिस ने बरामद किया है। शरीर मे कहीं कोई चोट के निशान नहीं है। कान मे सूखे खून के धब्बे है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 12:24 AM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 06:20 AM (IST)
संसू, चाईबासा : टोंटों थाना क्षेत्र के पालीसाई के पास शुक्रवार को करीब 35 वर्षीय एक बेहोशी की हालत मे पड़ा अज्ञात युवक को पुलिस ने बरामद किया है। शरीर मे कहीं कोई चोट के निशान नहीं है। कान मे सूखे खून के धब्बे है। बेहोश होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि पालीसाई में बेहोश पड़ा था। जिसे गांव के मुंडा ने उठाकर टोंटो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां पर युवक का प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन उसकी हालत मे कोई सुधार नहीं आई तो उसे शनिवार को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। युवक बेहोशी की हालत में है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें