विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मनोहरपुर में हादसा: बीमार पिता को अस्पताल ले जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, गाय को बचाने में फिसल गई बाइक

Published: Wed, 30 Sep 2026 08:44 PM (IST)

मनोहरपुर-धानापाली मुख्य मार्ग पर सिमिरता गांव के पास एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय सुजीत महतो की मौत हो गई, ...और पढ़ें

पिता को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे युवक की बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से मौके पर ही मौत हो गई।

पिता को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे युवक की बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से मौके पर ही मौत हो गई।

HighLights

  1. सिमिरता गांव के पास गाय बचाने के प्रयास में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई।

  2. हादसे में 22 वर्षीय सुजीत महतो की मौके पर ही मौत हो गई।

संवाद सूत्र, मनोहरपुर। मनोहरपुर-धानापाली मुख्य मार्ग पर सिमिरता गांव के समीप मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि सड़क हादसा हो गया।
 
बीमार पिता को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे 22 वर्षीय युवक सुजीत महतो की बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना मनोहरपुर थाना क्षेत्र की है।
 

गाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात रेंगालबेड़ा गांव निवासी ललित महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। पिता की ि‍स्‍थति‍ को देखते हुए उनका बेटा सुजीत महतो (22) उन्हें बाइक पर बैठाकर इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ला रहा था।
 
मध्य रात्रि करीब 12 बजे जैसे ही वे सिमिरता गांव के पास पहुंचे, सड़क पर अचानक एक गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। 
 
हादसे में सुजीत के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पहले से बीमार पिता ललित महतो को मामूली चोटें आई हैं।
 
हादसे के बाद घायल पिता ने किसी तरह फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। 
 
सुजीत को लेकर मनोहरपुर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में मातम छा गया है।
 

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव 

घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना प्रभारी अम्मीएल एक्का पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। 
 
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। बुधवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया है।